गाजियाबाद :-नेशनल टूथब्रशिंग डे मौखिक स्वास्थ्य के लाभों के लिए जश्न मनाने, बूढ़े और युवा सभी के लिए मौखिक स्वच्छता को दुनिया भर मे बढावा देने का दिन है, ताकि मौखिक स्वास्थ्य के महत्व को और दंत विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गये अच्छे टूथब्रशिंग की आदतों को बढ़ावा दिया जा सकें। यह कार्यक्रम 2015 मे माता-पिता और बच्चों को शिक्षित करने के लिये शुरू किया था, जिसके माध्यम से बताया गया है कि व्यक्ति को कम से कम 2 मिनट के लिये प्रतिदिन 2 बार ब्रश करना चाहिए।
इस अवसर पर आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, मुरादनगर, गाजियाबाद ने संस्थान और शिविर स्थल पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। संस्थान की डेन्टल ओ.पी.डी में आने वाले टैगोर पब्लिक स्कूल के बच्चों और मरीजों को निशुल्क ओरल हेल्थ किट का वितरण किया गया। इसके साथ ही सभी स्कूली बच्चों एवं मरीजों को संस्थान के दंत विशेषज्ञों द्वारा उचित टूथब्रश करने की तकनीक का प्रदर्शन ब्रशिंग मॉडल और टूथब्रश की मदद से किया गया।
इसके साथ ही मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा के तहत ग्राम डासना में और विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविर स्थल पर आये मरीजों को मौखिक स्वास्थ्य की देखभाल के बारे मे जानकारी दी गई और सभी मरीजों को आवश्यक उपचार भी बताया गया। अंत में मरीजों के बेहतर उपचार के लिए आईटीएस डेंटल कॉलेज में रेफर किया गया।
इस सफल कार्यक्रम के लिये सभी ने आई.टी.एस. - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।
Comments
Post a Comment