आई. टी. एस गाजियाबाद में फिल्म "जस्सी वेड्स जस्सी" के प्रमोशन की मेजबानी

आई. टी. एस गाजियाबाद में फिल्म "जस्सी वेड्स जस्सी" के प्रमोशन की मेजबानी
 Ghaziabad :- आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप को आगामी फिल्म “जस्सी वेड्स जस्सी” के प्रमोशनल इवेंट की मेजबानी करने का सौभाग्य 3 नवंबर 2025 को प्राप्त हुआ। यह समारोह संस्थान के चाणक्य ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में 600 से अधिक छात्रों और 50 संकाय सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ जबरदस्त प्रमोशनल इवेंट देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष श्री अर्पित चड्ढा द्वारा गर्मजोशीपूर्ण स्वागत कार्य क्रम के साथ किया गया।
कैम्पस को उस समय गौरव की अनुभूति हुई जब प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियाँ श्री रणवीर शौरी, श्री सिकंदर खेर, श्री हर्षवर्धन देव और सुश्री रहमत रत्तन की मंच पर उपस्थिति दर्ज हुई।
आदर और सम्मान के प्रतीक के रूप में, श्री अर्पित चड्ढा ने विशिष्ट अतिथियों को फूलों के गुलदस्ते और शॉल भेंट किए।
गणमान्य अतिथियों ने छात्रों के साथ संवाद किया और अपनी फिल्म से जुड़ी प्रेरणादायक जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने अपने उत्साहवर्धक शब्दों से छात्रों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम की विशेष झलक श्री हर्षवर्धन देव और सुश्री रहमत रत्तन का ऊर्जावान प्रदर्शन थी, जिसमें फिल्म के एक गीत पर नृत्य कर माहौल को जीवंत बना दिया और सभी के लिए यादगार क्षण प्रस्तुत किया गया। सभी छात्र छात्राओं ने नृत्य में शामिल होकर भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम का समापन तालियों और उत्साहपूर्ण जयकारों के बीच हुआ और उपस्थित सभी छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों ने मनोरंजन और आनंद से भरी दोपहर का आनंद लिया।
 इस अवसर पर आई. टी. एस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर पी चड्ढा ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की और सभी को अपनी शुभकामनाएं दी। आई. टी. एस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ अजय कुमार, आई. टी. एस गाजियाबाद के निदेशक डॉ सुनील कुमार पाण्डे एवं आई. टी. एस गाजियाबाद ( यू जी) कैंपस की प्राचार्या डॉ नैंसी शर्मा के ऊर्जावान संबोधन ने छात्रों को जोश और उत्साह से परिपूर्ण कर दिया।
कार्यक्रम का समापन जोरदार तालियों और उत्साह के साथ हुआ, सभी ने इस खास मौके को प्रेरणा, मनोरंजन और उत्सव से भरपूर रूप में संजोया।
गौरतलब है कि आई टी एस गाजियाबाद परिसर में इस प्रकार के गैर अकादमिक क्रिया कलाप हमेशा एक निश्चित कालांतर में आयोजित किए जाते हैं जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बॉलीवुड के कलाकार, गायक गायिका, उत्कृष्ट खिलाड़ी, समाजसेवी तथा कला एवं संस्कृति के मशहूर हस्तियों को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया जाता है और छात्रों का भरपूर मनोरंजन और उत्साह वर्धन भी होता है।

Comments