आई० टी० एस० मोहन नगर, ग़ाज़ियाबाद में हैकाथॉन का भव्य आयोजन*

आई० टी० एस० मोहन नगर, ग़ाज़ियाबाद में हैकाथॉन का भव्य आयोजन

Ghaziabad :- आई.टी.एस मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा “हैकथॉन का भव्य आयोजन किया गया । यह पूरे दिन चलने वाला नॉन-स्टॉप कोडिंग ईवेंट था जिसमें एम0 सी0 ए0 एवं बी0सी0 ए0 पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने प्रोग्रामिंग क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

 आई० टी० एस० समूह के माननीय चेयरमैन – डॉ० आर० पी० चड्डा ने अपने सन्देश में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए हर्ष व्यक्त किया। आई० टी० एस० समूह के माननीय वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्डा ने अपने सन्देश में कहा कि हैकाथॉन न केवल छात्रों की तकनीकी दक्षता बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें उद्योग के अनुरूप तैयार करेगा एवं स्टार्टअप संस्कृति को भी प्रोत्साहित करेगा।”

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन आई० टी० एस०, मोहन नगर, ग़ाज़ियाबाद के निदेशक डॉ० सुनील कुमार पांडेय, एम० सी० ए० पाठ्यक्रम की संयोजिका डॉ० पूजा धर, सह संयोजिका प्रोफ० स्मिता कंसल तथा आयोजन समिति के सदस्यों प्रोफ० सौरभ सक्सेना, प्रोफ० अश्विनी कुमार तथा प्रोफ० अभय कुमार राय ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया | 

आई० टी० ए० मोहन नगर, ग़ाज़ियाबाद के निदेशक डॉ० सुनील कुमार पांडेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि “यह प्लेटफ़ॉर्म युवाओं में नवाचार, स्टार्टअप थिंकिंग, नेतृत्व क्षमता एवं प्रोग्रामिंग उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा। छात्रों को क्षेत्र के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ ज्ञान साझा करने का अवसर मिलेगा।” आई.टी.एस., मोहन नगर सदैव से विद्यार्थी-केंद्रित पहल करता रहा है, जहाँ इनोवेशन + इंडस्ट्री इंटीग्रेशन + इंटेलिजेंट स्किल्स डेवलपमेंट की विचारधारा को सर्वोपरि रखा जाता है।

इस हैकाथॉन में प्रतिभागियों नै रीयल-टाइम टेक्निकल प्रॉब्लम्स सॉल्व किये जिसके आधार पर इनोवेशन, एल्गोरिद्म, कोड ऑप्टिमाइज़ेशन** एवं टीमवर्क का मूल्यांकन किया गया । इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार हर्ष त्यागी तथा लोकेश।। , द्वितीय पुरस्कार बिपाशा चौधरी तथा तृतीय पुरुस्कार ऋषभ भट्ट एवं मनीष कुमार को दिया गय। विजेता टीमों को नकद पुरस्कार, मैडल तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए ।

इस अवसर पर सुचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सभी सदस्य उपस्थित थे।