आई० टी० एस ग़ाज़ियाबाद में एम० सी० ए० पाठ्यक्रम की फ्रेशर्स पार्टी एसपरेंजा-२०२५ का भव्य आयोजन

आई० टी० एस ग़ाज़ियाबाद में एम० सी० ए० पाठ्यक्रम की फ्रेशर्स पार्टी एसपरेंजा-२०२५ का भव्य आयोजन

Ghaziabad :- इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी & साइंस मोहन नगर, ग़ाज़ियाबाद परिसर में मंगलवार दिनांक २५ नवंबर २०२५ को एम० सी० ए० पाठ्यक्रम के नव प्रवेशी छात्रों के लिए संस्था के द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा फ्रेशर्स पार्टी एसपरेंजा-२०२५ का भव्य आयोजन किया गया |आई० टी० एस० समूह के वाईस चैर्मन श्री अर्पित चड्ढा ने अपने सन्देश में कहा कि हमारे नए एम० सी० ए० छात्रों के लिए आयोजित यह फ़्रेशर पार्टी उनकी नई शुरुआत का उत्सव है। आई० टी० एस० में हम हमेशा विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण प्रदान करने का प्रयास करते हैं जहाँ वे शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और नवाचार की सोच विकसित कर सकें।
 कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन आई० ० एस०, मोहन नगर, ग़ाज़ियाबाद के निदेशक डॉ० सुनील कुमार पांडेय, एम० सी० ए० पाठ्यक्रम की कोऑर्डिनेटर प्रोफ० स्मिता कंसल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया | 
इस अवसर पर आई० टी० एस० समूह के चेयरमैन ने इस आयोजन के लिए हर्ष व्यक्त किया तथा नवागंतुकों को उनके सफल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।  
 
आई० टी० एस० मोहन नगर, ग़ाज़ियाबाद के निदेशक डॉ० सुनील कुमार पांडेय ने छात्रों को शुभकामनायें देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम नवप्रवेशी छात्रों को अपने वरिष्ठ सहपाठियों से मिलने एवं एक दूसरे को समझने तथा स्वस्थ टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा| उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल तथा प्रकाशमय भविष्य की कामना की | 

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, फैशन शो, प्रतिभा प्रदर्शन तथा विभिन्न इंटरएक्टिव गतिविधियों ने पूरे आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और ऊर्जा से कार्यक्रम को सफल बनाया।
 इस अवसर पर निर्णायक मंडल की संस्तुति के आधार पर एम० सी० ए० प्रथम वर्ष के सौरभ बिराजी। एवं उन्नति रस्तोगी को मिस्टर फ्रेशर एवं मिस० फ्रेशर घोषित किया गया तथा वंश वशिष्ठ तथा अक्षिता शर्मा को मिस्टर ईव तथा मिस ईव के अवार्ड से सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर एम० सी० ए० पाठ्यक्रम के छात्र एवं संकाय सदस्य उपस्थित थे |