आई.टी.एस डेंटल कॉलेज में गेस्ट लेक्चर का आयोजन

आई.टी.एस डेंटल कॉलेज में गेस्ट लेक्चर का आयोजन

Ghaziabad :- विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेज़िस्टेंस अवेयरनेस वीक 2025 के वैश्विक कार्यक्रम के अंतर्गत आई.टी.एस डेन्टल कॉलेज, गाजियाबाद में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक ज्ञानवर्धक गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया, जिसका विषय अभी कदम उठाएंः हमारा वर्तमान बचाएं, हमारा भविष्य सुरक्षित करें था। इस लेक्चर में 200 से अधिक छात्रों एवं दंत चिकित्सकों ने भाग लिया।
 
कार्यक्रम के वक्ता प्रसिद्ध माइक्रोबायोलॉजिस्ट, डॉ तनुश्री गहलोत थी, जो वर्तमान में संतोष मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न लेक्चर दिये है।
लेक्चर के दौरान डॉ तनुश्री ने सभी छात्रों को एंटीमाइक्रोबियल रेज़िस्टेंस की समझ, वैश्विक स्तर पर इसकी गंभीरता, प्रतिरोध रोकथाम के उपाय एवं स्थानीय स्तर पर सहभागिता का महत्वता के बारे में गहन जानकारी प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक रेज़िस्टेंस जागरूकता इसलिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारे समय के सबसे बड़े स्वास्थ्य खतरों में से एक संक्रमणों के खिलाफ प्रभावी दवाओं के कमज़ोर पड़ने की ओर ध्यान आकर्षित करती है। लेक्चर के दौरान डॉ तनुश्री ने सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिये एवं सभी प्रतिभागियों को का मार्गदर्शन किया जिसके लिये सभी प्रतिभागियों ने उनकी सराहना की।
 
इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ क्लीनिकल एवं ज्ञानवर्धक मंच प्रदान करने के लिये सभी ने आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।