गाज़ियाबाद :- रोटरी क्लब गाज़ियाबाद नॉर्थ द्वारा हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गाज़ियाबाद के लगभग 130 विद्यालयों के 1100 नन्हें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चों को जन्म वर्ष के अनुसार कुल 7 समूहों में विभाजित किया गया।
इस वर्ष प्रत्येक समूह के लिए विशेष थीम निर्धारित की गई—
• 2012–2013 में जन्मे बच्चों के लिए: “महाकुंभ”
• 2014–2015 में जन्मे बच्चों के लिए: “Festivals of India (भारत के त्यौहार)”
प्रत्येक समूह में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा 5 प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मुरादनगर श्री अजीत पाल त्यागी जी रहे, जिन्होंने गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु पूर्व Past District Governor श्री आलोक गुप्ता जी, Assistant Governor श्री मोहिंदर सिंह जी एवं श्रीमती स्वर्णा मित्तल जी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रतियोगिता के संचालन में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पुनीत अग्रवाल जी, सचिव रोटेरियन रजत जिंदल जी, कोषाध्यक्ष रोटेरियन शिशिर अग्रवाल जी, तथा प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन ललित जायसवाल जी का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन सुमेश गर्ग जी एवं रोटेरियन सुधीर गुप्ता जी ने अत्यंत सुचारू रूप से किया।
बच्चों में कला के प्रति प्रेम और अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए क्लब द्वारा सभी प्रतिभागियों को नि:शुल्क स्नैक्स भी वितरित किए गए। रोटरी क्लब गाज़ियाबाद नॉर्थ हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन कर कला, सृजनशीलता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास करता रहा है।
रोटरी क्लब गाज़ियाबाद नॉर्थ शिक्षा, समाजसेवा और बाल सशक्तिकरण के क्षेत्र में इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम आगे भी जारी रखेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब गाजियाबाद नॉर्थ के विभिन्न सदस्य अंकुर अग्रवाल, संजय जैन, मनोज अग्रवाल, आलोक गर्ग, सुधीर गुप्ता, राकेश जिंदल, पीयूष गुप्ता, विजय महेश्वरी , एवं क्लब की Annes श्रीमती रितु अग्रवाल, नीतू जैन, नमिता जिंदल, शिवानी जैन, पूनम माहेश्वरी, निशा गर्ग के साथ-साथ कवि नगर ए ब्लॉक फेडरेशन के अध्यक्ष ललित जायसवाल जी वह अन्य सदस्यों द्वारा प्रतिभा किया गया.
Comments
Post a Comment