आई.टी.एस. डेन्टल कॉलेज को चरक अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेन्टल इंस्टीट्यूशन से नवाज़ा गया

आई.टी.एस. डेन्टल कॉलेज को चरक अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेन्टल इंस्टीट्यूशन से नवाज़ा गया

Ghaziabad :- आई0टी0एस0 सेंटर फॉर डेन्टल स्टडीज एंड रिसर्च, गाजियाबाद ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। संस्थान को शिक्षा जगत के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आई.डी.ए.) द्वारा प्रतिष्ठित चरक अवार्ड फॉर बेस्ट डेन्टल इंस्टीट्यूशन के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
 
यह समारोह जियो वर्ल्ड सेंटर, मुंबई में आयोजित हुआ, जिसमें चिली के माननीय महावाणिज्यदूत श्री गुस्तावो गोंजालेज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर देश के शिक्षा और व्यवसाय जगत की कई नामचीन हस्तियाँ भी मौजूद थी।

आई.टी.एस - द एजुकेशन ग्रुप ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। समूह के वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा के कुशल नेतृत्व में संस्थान ने विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं प्रदान की है, जिसके परिणामस्वरूप आई.टी.एस. आज पूरे भारतवर्ष में एक विश्वसनीय और अग्रणी नाम बन चुका है।

संस्थान का मिशन इन सर्विस फॉर ए हेल्दी नेशन उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह न केवल उत्कृष्ट दंत शिक्षा प्रदान करने के लिए बल्कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी निरंतर कार्यरत है।

इस गौरवान्वित उपलब्धि पर आई.टी.एस परिवार में खुशी की लहर है। सभी सदस्यों ने श्री अर्पित चड्ढा को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके नेतृत्व में समूह की निरंतर प्रगति की कामना की।

Comments