Ghaziabad :- राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर महानगर कमेटी द्वारा एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू जी को उत्तर प्रदेश अर्बन बॉडी का संगठन प्रभारी बनाए जाने पर स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान द्वारा किया गया है।
सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू जी के कार्यालय पर पहुँचने पर ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया ।फिर इन्द्रजीत सिंह टीटू जी ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया ।
गाज़ियाबाद की महानगर अध्यक्ष डॉ रेखा चौधरी ने बुके देकर इन्द्रजीत सिंह टीटू जी का स्वागत किया ।
सभी पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर इंद्रजीत सिंह टीटू जी का स्वागत किया और उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयंत चौधरी जी का आभार व्यक्त किया।
सरदार इन्द्रजीत सिंह टीटू जी पहले भी राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर रह चुके हैं और वर्तमान में भी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैंमाननीय जयंत चौधरी जी ने विश्वास व्यक्त करते हुए इंद्रजीत सिंह टीटू जी को बड़ी ज़िम्मेदारी से नवाज़ा है ।अर्बन बॉडी कमेटी उत्तर प्रदेश के सभी महानगरों में लोकदल संगठन को मज़बूत करने का काम करेगी और निश्चित रूप से अगले निकाय चुनाव में इसका रिजल्ट देखने को मिलेगा ।
सभी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर इन्द्रजीत सिंह जी का स्वागत किया ।
स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यचौधरी तेजपाल सिंह खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कौशिक जी सत्यवीर घिस्सा प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पूनम गर्ग प्रदेश सचिव ओ डी त्यागी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र डबास किशन राघव क्षेत्रीय महासचिव लोकेश चौधरीराजेंदर चंदेला युवा जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौसिक किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तेजवीर दबाना खेल प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष संजीव अरोड़ा नीरज नवीपुर सतपाल सलेमाबाद हिंडन पार अध्यक्ष सुधीर तोमर तरुण चौधरी मोमिन मलिक शेर सिंह मौर्य सुमन अग्रवाल दीपा सिरोही सुमन दुबे प्रभा वर्मा प्रदीप त्यागी दिनेश शर्मा मयंक अरोड़ा वासु वासिद तोमर वरुण शर्मा
नवाब बाल्मीकि विजय आदि रहे ।
Comments
Post a Comment