आईटीएस डेंटल कॉलेज में एस्थेटिक डेंटिस्ट्री पर दूसरे कॉम्प्रेहेन्सिव कोर्स के पहले मॉड्यूल का आयोजन किया गया

आईटीएस डेंटल कॉलेज में एस्थेटिक डेंटिस्ट्री पर दूसरे कॉम्प्रेहेन्सिव कोर्स के पहले मॉड्यूल का आयोजन किया गया



Ghaziabad :-आईटीएस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग द्वारा दिनांक 3 एवं 4 नवंबर, 2025 को एस्थेटिक डेंटिस्ट्री पर दूसरे कॉम्प्रेहेन्सिव कोर्स के पहले मॉड्यूल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें संस्थान के दंत चिकित्सक, एमडीएस एवं बीडीएस के विद्यार्थी शामिल थे। यह कोर्स एस्थेटिक डेंटिस्ट्री एसोसिएशन ऑफ इंडिया और शोफू इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया था।
यह कार्यक्रम आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा के सहयोग से आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एस्थेटिक डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदान करना है।
इस पाठ्यक्रम के गेस्ट स्पीकर डॉ मोहन कुमार आर एस, प्रोफेसर, प्रियदर्शिनी डेंटल कॉलेज, चेन्नई, सचिव एस्थेटिक्स डेंटिस्ट्री एसोसिएशन ऑफ इंडिया, आईएसीडीई के मानद महासचिव और डॉ शिशिर सिंह, एडिटर एंड चीफ, जनरल ऑफ कंज़र्वेटिव डेंटिस्ट्री, डीन प्रोफेसर और एचओडी, कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग, टेरना डेंटल कॉलेज, नवी मुंबई थे, जिनके पास एस्थेटिक्स डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में व्यापक ज्ञान है और वह नियमित रूप से इस तरह के पाठ्यक्रम संचालित कर रहें है। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को एस्थेटिक डेंटिस्ट्री के सिद्धांतों और प्रथाओं में प्रशिक्षित करने के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागियों को डायरेक्ट और इनडायरेक्ट वेनीयर तथा एंगल बिल्ड-अप तकनीकों पर विभिन्न व्याख्यान, इंटरैक्टिव सत्र, प्रदर्शन और व्यावहारिक अभ्यास के संयोजन के माध्यम से गहन ज्ञान और व्यावहारिक कौषल प्रदान किया गया। दूसरे दिन प्रतिभागियों को फिनिशिंग और पॉलिशिंग विधियों पर व्याख्यान, हैंड्स-ऑन और इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किये गये, जिसमें मुख्य रूप से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट वेनीयर, एंगल बिल्ड-अप तकनीक और फिनिशिंग और पॉलिशिंग विधियां शामिल थी।

तकनीकी कौशल के अलावा, कार्यक्रम में मरीजों और दंत प्रयोगशालाओं के साथ संचार कौशल बढ़ाने पर जोर दिया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रतिभागी पेशेवर बातचीत को प्रभावी ढंग से प्रबंधित कर सकें। दोनों वक्ताओं ने बीडीएस एवं एमडीएस के विद्यार्थियों और अन्य दंत चिकित्सकों के लिये इस तरह के ज्ञानवर्धक मंच के आयोजन के लिये संस्थान को धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ एस्थेटिक डेंटिस्ट्री उपचार के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Comments