Ghaziabad :- सरस्वती शिशु मंदिर, साहिबाबाद विद्यालय में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन नारी जागरण एवं संस्कार संरक्षण के उद्देश्य किया गया | कार्यक्रम में लगभग 250 महिला अभिभावकों ने भाग लिया | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड प्रधानाचार्या श्रीमती सुषमा तिवारी जी के द्वारा की गयी | विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल सिंघल जी ने कहा कि विद्या भारती द्वारा सप्तशती संगम के रूप में मातृ सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ० कविता रस्तोगी जी ने श्रीमद्भागवत गीता में उल्लेखित नारी के सप्तगुणों कीर्ति, श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, धृति एवं क्षमा के विषय में बताया तथा साथ ही हमारी भारतीय दर्शन में पेड़ों को पूजनीय बनाकर उनकों संरक्षित किया है एवं संयुक्त परिवार में बालक के विकास पर प्रकाश डाला। इसके बाद मुख्य वक्ता डॉ भावना गर्ग जी ने नारी सशक्तिकरण को सामाजिक उत्थान का आधार बताया | इस कार्यक्रम में इतिहास की अमर नारियों के संबंध में प्रश्नोत्तरी भी कराई गई | इसके साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राएं रानी चेन्नम्मा, अहिल्याबाई होल्कर, लक्ष्मीबाई सुषमा स्वराज, भगिनी निवेदिता, रानी दुर्गावती, सावित्रीबाई फुले के स्वरूप में प्रस्तुत होकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया | इस कार्यक्रम की संचालन श्रीमती शानू गुप्ता जी ने किया तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल सिंघल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया |
Comments
Post a Comment