36वीं राष्ट्रीय 3 दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ


 Ghaziabad :- 36 वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में सात क्षेत्रों का संगम राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में 21 नवंबर को 36वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान जगदीश रघुवंशी जी द्वारा अतिथि परिचय कराया गया एवं पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सभी अतिथियों का सम्मान किया।इस अवसर पर सामूहिक गीत एवं नृत्य नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के सात क्षेत्रों जैसे अपना उत्तर प्रदेश, राजस्थान , मद्रास, केरल,बिहार , हरियाणा एवं दिल्ली आदि के लगभग 250 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर श्रीमान डोमेश्वर साहू जी(क्षेत्र संगठन मंत्री विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ) ने विद्यालय की नवनिर्मित ' *एकलव्य शूंटिंग रेंज'* का भी उद्घाटन किया । इस प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर से शूटिंग कोच वीरेश नैन जी के दिशा निर्देशन में 9 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं ।इस प्रतियोगिता में अपने अपने क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगें। मुख्य वक्ता श्रीराम आरावकर जी ( अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री) ने विद्यार्थियों से इंटरनेट और मोबाइल से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी .एल. बरेजा जी( समाज सेवी) ने अपने आशीर्वचन में शूटिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की एवं गुलशन जी ने मंत्रोच्चारण द्वारा शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन करवाया । श्रीमान प्रदीप कुमार जी( प्रांतीय संगठन मंत्री, विद्या भारती,मेरठ प्रांत ) , श्रीमान सत्यपाल सिंह जी( क्षेत्रीय खेल संयोजक ),विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक श्रीमान केशव कुमार जी, उपाध्यक्ष डॉ० राधेश्याम गुप्ता जी और प्रबंध समिति के अन्य सदस्य एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा । धन्यवाद ज्ञापन श्रीमान कैलाश राघव जी द्वारा दिया गया।इस कार्यक्रम के संयोजक एवं सर्व व्यवस्था प्रमुख खेल विभाग के अध्यक्ष श्रीमान रामकुमार त्यागी एवं श्रीमान सचिन जी है।जिनके दिशा निर्देशन में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही है। अब देखना ये है कि *36 वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक का हकदार कौन होगा ?*