32वें नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजिस्ट्स (IAOMP) का समापन समारोह किया गया



32वें नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजिस्ट्स (IAOMP) का समापन समारोह किया गया



Ghaziabad :- आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के ओरल पैथोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी विभाग के द्वारा 14 से 16 नवंबर, 2025 तक आयोजित 32वें नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजिस्ट्स (IAOMP) का गरिमामय समापन हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आये 700 से अधिक प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक, एम0डी0एस0 विद्यार्थी एवं निजी दंत चिकित्सकों की उपस्थिति ने इस सम्मेलन को अत्यधिक सफल एवं ऐतिहासिक बनाया।
 
सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए मोनार्क इंदिरापुरम हैबिटेट सेंटर, में गाला डिनर का आयोजन किया गया।

आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा के कुशल मार्गदर्शन से इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम अनुसंधानों, उभरती नैदानिक तकनीकों तथा भविष्य की संभावनाओं पर 400 से अधिक केंद्रित साइंटिफिक सेशन, विशेषज्ञ व्याख्यान, रिसर्च प्रेजेंटेशन, ई-पोस्टर प्रदर्शन और हैंड्स-ऑन कार्यशालाएं आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने इन सभी गतिविधियों को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।
 
समापन समारोह के दौरान प्रमुख अतिथियों ने सम्मेलन के उत्कृष्ट आयोजन की सराहना की और कहा कि इस सम्मेलन ने दंत चिकित्सा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मानक स्थापित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे उच्च स्तरीय शैक्षणिक कार्यक्रमों से युवा दंत चिकित्सकों को विशेषज्ञता और नेतृत्व के नए अवसर प्राप्त होते है।
 
संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ0 देवी चरण शेट्टी ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, विशेषज्ञ वक्ताओं, साइंटिफिक कमेटी, आयोजन कमेटी, प्रशासनिक स्टाफ एवं वोलेनटियर विद्यार्थियों के प्रति गहन आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी ऐसे उत्कृष्ट शैक्षिक मंचों का आयोजन करता रहेगा।

समारोह के अंत में सभी विजेता छात्र-छात्राओं और दंत चिकित्सकों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।
 
डॉ श्रीनिवास एस. वानकी प्रेसिडेंट (प्।व्डच्) और डॉ एन. गुरुराज, सेक्रेटरी, (IAOMP) ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए संस्थान का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि इस सफल आयोजन की सफलता में IAOMP, विभिन्न साइंटिफिक कमेटी, दंत चिकित्सकों और समस्त सहयोगी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में सभी अतिथि वक्ताओं ने तथा सभी प्रतिभागियों ने इस कॉन्फ्रेंस के आयोजन के लिये आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर.पी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Comments