आई.टी.एस डेंटल कॉलेज में 32वें नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजिस्ट्स (IAOMP) का उद्घाटन किया गया

आई.टी.एस डेंटल कॉलेज में 32वें नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजिस्ट्स (IAOMP) का उद्घाटन किया गया



Ghaziabad :- आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के ओरल पैथोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी विभाग के द्वारा 32वें नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजिस्ट्स (IAOMP) का उद्घाटन समारोह दिनांक 14 नवंबर, 2025 को किया गया। इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में देशभर के विभिन्न डेंटल कॉलेजों से 700 से अधिक एम.डी.एस के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एच.ओ.डी. तथा दंत चिकित्सक ने भाग लिया।

सम्मेलन की शुरुआत में प्री-कॉन्फ्रेंस कोर्स से हुई, जिसमें डॉ. जयंता चट्टोपाध्याय, डॉ वरूण सूर्या, डॉ रघु धनापाल, डॉ दीपु जॉर्ज मैथ्यू, डॉ प्रेम कार्तिक एवं उनकी टीम ने ओरल पैथोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिये। इसके अलावा, डॉ दीपक एवं उनकी टीम ने फोरेंसिक ओडोंटोलॉजी के क्षेत्र मे नवीनतम जानकारी प्रदान की। इस आयोजन का उद्देश्य ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी में नवीन शोध, क्लीनिकल अपडेट्स तथा एकेडमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।  

उद्घाटन समारोह में मुख्य विशिष्ट अतिथि जस्टिस आर.बी. मिश्रा (रिटायर्ड), प्रोफेसर (डॉ0) महेश वर्मा, कुलपति, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, प्रोफेसर संजीव मिश्रा, कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ, डॉ0 श्रीनिवास एस. वानकी, प्रेसिडेंट (IAOMP), डॉ एन. गुरुराज, सेक्रेटरी, (IAOMP) तथा आई.टी.एस-द एजुकेशन के चेयरमैन, डॉ आर. पी. चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा और संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ देवी चरण शेट्टी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  

इसके बाद, डॉ श्रीनिवास एस. वानकी प्रेसिडेंट (IAOMP), की कॉलरिंग डॉ एन. गुरुराज, सेक्रेटरी, (IAOMP) द्वारा किया गया। इसके बाद डॉ देवी चरण शेट्टी, ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन (IAOMP), डायरेक्टर-प्रिंसिपल के द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया।  

इसके बाद डॉ0 एन. गुरूराज के द्वारा सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी, जिसमें उन्होंने (IAOMP) संघ की महत्वता के बारे में जानकारी दी। इसके बाद, सम्मेलन का ई-सोवेनियर विमोचन किया गया, और डॉ वीरेन्द्र कुमार बी. ने सभा को संबोधित करते हुए इस सम्मेलन के आयोजन में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। डॉ. गुरुराज ने डॉ. नदीम जेड्डी, प्रेसिडेंट इलेक्ट, (IAOMP) का परिचय भी दिया।

इसके बाद मुख्य अतिथि जस्टिस आर.बी. मिश्रा (रिटायर्ड) ने सभा को संबोधित किया और संस्थान को इस सम्मेलन के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा किये और प्रतिभागियों को प्रेरित किया।  
सम्मेलन में डॉ शिवापाथसुंदरम बी. एवं डॉ सुष्मिता सक्सेना को उनके जीवन भर के योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि, प्रोफेसर संजीव मिश्रा ने सभा को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल ज्ञान का आदान-प्रदान होता है, बल्कि नये दृष्टिकोण और विचारों को भी प्रोत्साहन मिलता है। डॉ संजीव ने विशेष रूप से युवा पीढ़ी को प्रेरित किया कि वे लगातार सीखते रहे और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की कला में निपुण हो।  
इसके बाद आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर पी चड्ढा द्वारा माननीय मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  

इसके बाद विशिष्ट अतिथि, प्रो0 (डॉ0) महेश वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा ऐसे मंच दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नई दिशा और दृष्टिकोण प्रदान करने में सहायक होते है। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इस सम्मेलन के दौरान अपने विचारों का गहन विश्लेषण करें और विभिन्न दृष्टिकोणों से संवाद स्थापित करें ताकि यह आयोजन ज्ञान के संवर्धन और दंत चिकित्सा की प्रगति में योगदान दे सके। साथ ही उन्होंने इस ज्ञानवर्धक मंच के आयोजन के लिए संस्थान की सराहना की।  

इसके बाद डॉ श्रीनिवास एस. वानकी द्वारा सभा को संबोधित किया, उन्होंने प्रतिभागियों को कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए धन्यवाद देते हुए सम्मेलन की महत्वता के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान की।  

समापन समारोह में डॉ0 अंशी जैन, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी (IAOMP), प्रोफेसर एंड एच.ओ.डी, ओरल पैथोलॉजी विभाग द्वारा सभी गणमान्यों अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों को इस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिये धन्यवाद दिया।

दिन के अंत में प्रतिष्ठित डॉ एच.एम. ढोलकिया ओरेशन, डॉ मौसुमी पाल द्वारा ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी एट द क्रॉसरोड्स विषय पर व्याख्यान दिया गया। इसके बाद डॉ के0 रंगनाथन और डॉ अल्का काले द्वारा लेगसी लेक्चर प्रस्तुत किये। शाम का समापन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेसिडेंशियल डिनर के साथ हुआ।
  
अंत में सभी अतिथि वक्ताओं ने तथा सभी प्रतिभागियों ने इस कॉन्फ्रेंस के आयोजन के लिये आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर.पी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Comments