गाजियाबाद, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय 27वें ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 8 नवंबर को लोहियानगर स्थित अग्रसेन भवन में हुआ। महानगर अध्यक्ष पं. सुभाष चन्द शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० गोपाल दत्त शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का
आरंभ पारंपरिक रूप से हवन के साथ किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गोपाल दत्त शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित वैवाहिक परिचय सम्मेलन आज समाज की जरूरत बन गया है। उन्होंने बताया कि इन सम्मेलनों के माध्यम से हजारों युवाओं को योग्य
जीवन साथी मिले हैं, और वे आज सफल दाम्पत्य जीवन जी रहे हैं। मुख्य अतिथि पं. श्रीचन्द्र शर्मा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस परिचय सम्मेलन ने मात-पिता की परेशानी को खत्म कर दिया है, क्योंकि अब उन्हें योग्य जीवन साथी की तलाश में दर-दर भटकना नहीं पड़ता।
और अति विशिष्ट अतिथि शहर विधायक पं. संजीव शर्मा ने गाजियाबाद शाखा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह शाखा पिछले 27 वर्षों से लगातार सम्मेलन आयोजित कर ब्राह्मण समाज के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उनके विचार से गाजियाबाद की यह शाखा पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही है। पूर्व मंत्री पं० सतीश शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि गाजियाबाद की ब्राह्मण सभा केवल परिचय सम्मेलन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हर समाज सेवा में एक उदाहरण कायम कर रही है, जिसमें का निर्धन कन्याओं की शादी और निर्धन बच्चों को शिक्षित करने का कार्य करना शामिल है। मुख्य सरंक्षक पं. जे. के. गौड़ ने बताया कि इस वर्ष कुल 650 पंजीकरण हुए हैं। 2 नवंबर तक हुए 610 पंजीकरण का पूरा विवरण ब्राह्मण गौरव पत्रिका में प्रकाशित होगा, जबकि शेष पंजीकरण का विवरण नवंबर के अंतिम सप्ताह में सभा की वेबसाइट पर डाला जाएगा। सम्मेलन के पहले दिन आज 300 युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। शेष 300 युवक-युवतियां, रविवार को अपना परिचय देंगे। स्वागत अध्यक्ष माहामना पं. मदन मोहन मालवीय हाल मे घोषणा की इस कड़ी मे स्माकांत शर्मा एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष आदेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य सरंक्षक पं. जे. के. गौड़ किया
Comments
Post a Comment