2047 तक भारत को विकसित बनाना है तो म्युनिसिपल सुविधाओं को चुस्त और दुरुस्त करना होगा वही जो काम आर डब्लू ए कर सकती है वो नगर निगम न करें:- करनाल टीपी त्यागी
22 नवम्बर को गांधी स्मृति, नई दिल्ली में आर डब्लू एस की 12वीं राष्ट्रिय कोंफ्रेंस
Ghaziabad :- 19 नवम्बर 2025, उडुपी रेस्टोरेंट , नव युग मार्केट ,गाज़ियाबाद – आज यहाँ एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कोंफडरेशन ऑफ़ आर डब्लू ए ( कोरवा ) के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने पूछा की क्या बिना अच्छी म्युनिसिपल सर्विसिस के भारत को विकसित बनाया जा सकता है ? विशेष रूप से कूड़ा निस्तारण , सीवर ब्लोकेज को खोलना और बुझी हुई स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत | कूड़ा निस्तारण की बजाय कूड़े को खुले में डंप किया जाता है | अगर मैं खुले में कूड़ा डालू तो अपराध और नगर निगम जो वर्षो से ये काम कर रहे हैं वो तो बड़ा अपराध है । ऐसे ही सड़कों के पोट होल्स को भरने के लिए सभी नगर निगमों को क्विक रिएक्शन टीम्स ( QRT ) बनानी चाहिए ताकि पोट होल्स का पता लगते ही QRT मौके पर जाकर पोट होल्स को फ़ौरन भर दे तो सड़क की उम्र भी बढ़ेगी और खर्चा भी कम होगा |
कोरवा-यूपी के अध्यक्ष डा पवन कौशिक ने बताया की उपरोक्त कोंफ्रेंस में श्री बलवंत मांगोटिया विधायक जम्मू-कश्मीर , पूर्व मंत्री श्री विजय गोयल और आंध्रा प्रदेश के सलाहकार श्री राजन छिब्बर, दिल्ली नगर निगम की पर्यावरण समिति के चैयरमैन श्री संदीप कपूर जी भाग ले रहे है | इस कोंफ्रेंम्स में कर्नाटक , केरला , तेलंगाना , आंध्रा प्रदेश , तमिलनाडु से डेलिगेट्स शामिल होंगे | उन्होंने बताया की एक स्मारिका भी इस कोंफ्रेंस के लिए प्रकाशित की जा रही है |
कोरवा-यूपी के मुख्य सलाहकार डा आर के आर्य ने कहा की गाज़ियाबाद वायु प्रदूषण में सारे रिकोर्ड्स तोड़ चूका है | अब तो मीटर भी काम नहीं करते और ये हाल तो तब है जब वायु प्रदूषण में VOC ( वोलेटाइल ओरगेनिक कमपाउड ) को शामिल ही नहीं किया गया है | क्या हर शहर में एक दिन कार फ्री डे करना और सभी मेट्रो पिलर्स और फ्लाई ओवर पिलर्स पर वर्टिकल गार्डनिंग करना मुश्किल है ? क्या इसका तुरंत प्रभाव नहीं पड़ेगा ?
कोरवा-यूपी के महासचिव श्री जय दीक्षित ने बताया की 22 नवंबर को आर डब्लू ए की 12 वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन भारत सरकार के राज्य मंत्री माननीय श्री श्रीपद नायक जी करेंगे । ये कॉन्फ्रेंस सत्याग्रह मंडप, गांधी स्मृति,राज घाट ,नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी । कोंफ्रेसं की सूक्ष्म जानकारी संलग्न है |
कोरवा-यूपी के पदाधिकारी डा आर पी शर्मा ने बताया की इस कोंफ्रेंस को भारत के आवास मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है और उठाये गए प्रस्तावों को सरकार द्वारा विचार करने का आश्वासन दिया गया है |
इस अवसर पर नेम पाल चौधरी , संध्या त्यागी , एम एल वर्मा , मधु सिंह , मोनिका गोयल , अंजू शर्मा , स्वाति बंसल और संजय शर्मा ने कहा की हमारे लिए बहुमंजली नए भवनों का निर्माण आवश्यक नहीं है | हमारे लिए आवश्यक है म्युनिसिपल सुविधाए जिनके लिए जिम्मेदार है नगर निगम |