आई.टी.एस – मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद का वॉकाथन–2025 में उत्साहपूर्ण सहभाग

आई.टी.एस – मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद का वॉकाथन–2025 में उत्साहपूर्ण सहभाग
Ghaziabad :- आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के माननीय वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा के दूरदर्शी नेतृत्व में आई.टी.एस – मोहन नगर, गाज़ियाबाद के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने गाज़ियाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा आयोजित “वॉकाथन – 2025” में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में निम्नलिखित विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे 

1. श्री अर्पित चड्ढा
वाइस चेयरमैन, आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप

2. श्रीमती सुनीता दयाल
मेयर, गाज़ियाबाद

3. श्री जे. रविंदर गौड़
कमिश्नर ऑफ पुलिस, गाज़ियाबाद

4. श्री आलोक प्रियदर्शी
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक)

5. श्री केशव कुमार चौधरी
अतिरिक्त कमिश्नर, गाज़ियाबाद (मुख्यालय एवं क्राइम)

6. श्री धवल जायसवाल
डीसीपी सिटी, गाज़ियाबाद

कार्यक्रम के दौरान श्री अर्पित चड्ढा को मंच पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें इस आयोजन को सफल और प्रभावी बनाने में दिए गए सहयोग एवं निरंतर सामाजिक पहलों में योगदान के लिए सराहना दी गई।

श्री अर्पित चड्ढा, वाइस चेयरमैन, आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप ने बताया कि “आई.टी.एस सदैव समाजिक सरोकारों और जनहित के अभियानों में अग्रणी रहा है। वॉकाथन–2025 के माध्यम से हम सभी मिलकर गाज़ियाबाद को सुरक्षित और जागरूक शहर बनाने की दिशा में एक मजबूत संदेश दे रहे हैं। युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।”

श्रीमती सुनीता दयाल, मेयर, गाज़ियबाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि ट्रैफिक जागरूकता को बढ़ाने में शैक्षणिक संस्थानों का योगदान अत्यंत सराहनीय है। 

आई.टी.एस – मोहन नगर के छात्रों और संकाय सदस्यों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ वॉकाथन में हिस्सा लिया।
सभी प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा का संदेश समाज तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

Comments