श्रम समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 18 नवंबर से होम इटटू नोएडा कम्पनी के कर्मचारी करेंगे हड़ताल "सीटू"

श्रम समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 18 नवंबर से होम इटटू नोएडा कम्पनी के कर्मचारी करेंगे हड़ताल "सीटू"

नोएडा, मैसर्स- होम इटटू बी- 96,106 एवं 109 नोएडा के कर्मचारियों ने कम्पनी प्रबंधकों द्वारा किए जा रहे आर्थिक शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ 18 नवंबर से 20 नवंबर 2025 को होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल की तैयारी में सीटू ने नुक्कड़ सभा कर मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया।   
मीटिंग की जानकारी देते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि होम इटटू के मालिकान श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाकर संस्थान को चला रहे हैं और मजदूरों का आर्थिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न कर रहे हैं जिसकी शिकायत हमारे संगठन द्वारा उप श्रमायुक्त गौतम बुद्ध नगर से लिखित में की हुई है जिस पर समस्याओं के समाधान हेतु श्रम कार्यालय में अनेको वार्ता की तिथि लग चुकी है। लेकिन वार्ता में कंपनी मालिक/ प्रबंधक उपस्थित नहीं हुए। जिस कारण ही मजदूरों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि हड़ताल के मुद्दों में ट्रेड यूनियन रंजिश मानकर श्रमिक अरुण पटेल को गैरकानूनी तरीके से कार्य से रोके जाने, बोनस व ओवर टाइम का कानूनी भुगतान और सभी श्रमिकों के नाम मास्टर रोल पर दर्ज कर श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सभी विधिक सुविधा का लाभ दिए जाने सहित कई मुद्दे शामिल है।
उन्होंने बताया कि आज कंपनी के गेट पर प्रदर्शन प्रस्तावित था। चौकी प्रभारी हरौला के अनुरोध पर स्थगित कर दिया गया क्योंकि उन्होंने आश्वासन दिया है कि कल 17 नवंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे कंपनी प्रबंधकों को बुलाकर वार्ता कराकर समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि कल होने वाली वार्ता के माध्यम से यदि उक्त समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 18 नवंबर 2025 से हड़ताल कर संस्थान स्तर पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। 
जिसके लिए पूर्ण रूप से कंपनी मलिक/ प्रबंधन जिम्मेदार होंगे।

Comments