आई0टी0एस0 फिजियोथेरेपी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
Ghaziabad :- आई0टी0एस फिजियोथेरेपी कालेज, मुरादनगर के बी0पी0टी0 छात्रों द्वारा 22 नवम्बर, 2025 को नए सत्र में प्रवेश लेने वाले प्रथम वर्ष के छात्रों का फ्रेशर पार्टी में बड़ी धूमधाम से स्वागत किया गया।
’’टाईम ट्रेवल का आयोजन किया गया। इस अनोखे थीम के अंतर्गत सभी छात्र स्वर्णिम युग के पुरातन समय के प्रसिद्ध व्यक्तित्वों का रूप धारण कर कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बने।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के माननीय चेयरमैन डाॅ आर0पी0 चड्ढा एवं माननीय वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा, आई0टी0एस-दी एजूकेषन ग्रुप, फिजियोथेरेपी संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ0 एम0 थंगराज एवं निदेशक आई0टी0एस कालेज आॅफ फार्मेसी - डाॅ0 एस0 सदीष कुमार अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
श्री अर्पित चड्ढा जी ने अपने ह्रदयस्पर्षी स्वागत भाषण में नए विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि संस्थान उन्हें उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा एवं व्यापक क्लीनिक अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने छात्रों को नए सत्र के शुभारम्भ पर बधाई दी तथा मेहनत और समर्पण के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया।
संस्थान के चेयरमैन डाॅ0 आर0पी0 चड्ढा जी ने नवागंतुक छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें सदैव अपने कार्य एवं पेशे के प्रति ईमानदार बने रहने की प्रेरणा दी। डाॅ0 एम0 थंगराज, प्रधानाचार्य ने नए बैच का स्वागत करते हुए संस्थान की सुविधाओं, संसाधनों एवं एंटी-रैगिंग उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात बी0पी0टी0 तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं आषिता और गरिमा द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
फिजियोथेरेपी के छात्रों ने नृत्य गायन एवं कविता प्रस्तुति के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ छात्रों की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में उल्लास और ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में विभिन्न उपाधियों हेतु एक आकर्षक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बी0पी0टी0 प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मि0 रेट्रो एलिगेंस राजन गुप्ता, मिस 0 रेट्रो एलिगेंस तनु उज्जवल, मि0 फ्रेशर, मौ0 वाषील, मिस0 फ्रेशर चारवी कालरा, मि0
विजेताओं को माननीय चेयरमैन, माननीय वाईस चेयरमैन एवं प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
सभी छात्रों ने माननीय चेयरमेन एवं वाईस चेयरमेन के मार्गदर्शन वं आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन एक रोमाचक डीजे डांस पार्टी के साथ हुआ जिसका सभी छात्रों ने भरपूर आनंद उठाया।