Ghaziabad :- आई0 टी0 एस - दी एजुकेशन ग्रुप द्वारा संचालित, आई0 टी0 एस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मुरादनगर में फार्मेसी के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिअन्टेशन कार्यक्रम”* का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ0 आर0 पी0 चढ्डा चेयरमैन, श्री अर्पित चढ्डा वाइस चेयरमैन, आई0 टी0 एस - दी एजुकेशन ग्रुप, श्री सुरेन्द्र सूद, डारेक्टर - पी0 आर0, आई0 टी0 एस - दी एजुकेशन ग्रुप एवं अतिथि गण ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलन कर छात्रों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ किया।
कार्यक्रम के आरम्भ में चेयरमैन डॉ0 आर0 पी0 चढ्डा व वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चढ्डा, आई0 टी0 एस - दी एजुकेशन ग्रुप ने नवागंतुक छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
श्री सुरेन्द्र सूद, डारेक्टर - पी0 आर0, आई0 टी0 एस - दी एजुकेशन ग्रुप ने दवाइयों के प्रयोग के समय उसकी लत व दुष्प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों से कहा कि उन्हें अपने सुख, समाज में सहायता तथा फार्मेसी के नये अनुसंधान के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव मस्तिष्क की जगह नहीं ले सकता। यह एक अच्छे सेवक के रूप में कार्य कर सकता है, लेकिन मानव को नियंत्रित नहीं कर सकता।
कार्यक्रम के दोरान डाॅ0 एम0 कलाईवानी, सीनीयर सांइटिफिक आॅफिसर, आई0 पी0 सी0, स्वास्थय एंव परिवार कल्याण मन्त्रालय, भारत सरकार, गाजियाबाद ने बताया कि छात्रों को अपनी शिक्षा के प्रति जिज्ञासु होना चाहिए। हमें केवल अंक प्राप्त करने के लिए ही नहीं पढ़ना चाहिए अपितु विषय की सही समझ व अनुसंधान भी करना चाहिए।
मि0 धर्मेन्द्र कुमार सीनियर मैनेजर, एलबर्ट डेविड लि0, गाजियाबाद ने शिक्षक व छात्रों के संबंध के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों से कहा कि छात्रों को शिक्षकों से अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। इसके साथ उन्होंने छात्रों को फार्मेसी के क्षेत्र व जीवन में एथिक्स के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए ।
कार्यक्रम को आगे बढाते हुए डाॅ0 एस0 सदीश कुमार, निदेशक, आई0 टी0 एस कालेज आॅफ फार्मेसी ने कहा कि फार्मेसी प्रोफेशन को आपके जैसे लीडर व इनोवेटर की आवश्यकता है। छात्रों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में नीति शास्त्र व सत्यनिष्ठा की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अन्त में मिस0 मौमिता बर्मन ने छात्रों को फार्मेसी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर के बारे में बताया।
कार्यक्रम का संचालन मि0 मनीष कुमार व मिस0 साक्षी चौहान ने किया।
Comments
Post a Comment