उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का डॉ0 आर0 पी0 चड्ढा एवं श्री अर्पित चड्ढा ने हार्दिक स्वागत किया
गायिजाबाद:-आई0टी0एस0 - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का संस्थान में आगमन पर ससम्मान स्वागत एवं अभिनंदन किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी का 27 नवंबर, 2025 को जिला गाजियाबाद में आगमन निर्धारित था। इस अवसर पर उनका हेलीकॉप्टर आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज के ग्राउंड पर उतरा, जहाँ से वे अपने काफिले सहित आगामी कार्यक्रम हेतु रवाना हुए। प्रातः काल से ही उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं सुरक्षा बल संस्थान परिसर में मौजूद रहे तथा आई0टी0एस0 स्टाफ के साथ समन्वय कर समुचित सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर श्री अर्पित चड्ढा ने माननीय मुख्यमंत्री जी को संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, प्रगति तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु संचालित विभिन्न नवाचारों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद की कामना की।
आई0टी0एस0 परिवार के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा। श्री अर्पित चड्ढा ने बताया कि माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी एक अत्यंत सरल, दूरदर्शी एवं समानता में विश्वास रखने वाले व्यक्तित्व है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को समान दृष्टिकोण से देखते है।
अंत में श्री अर्पित चड्ढा ने इस महत्वपूर्ण भेंट के लिए अपना समय प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय पूर्वक आभार प्रकट किया।