श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, स्व. राजन यादव जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, स्व. राजन यादव जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


गाजियाबाद। शाहपुर बमहेटा, लाल कुआं स्थित श्री राम गौरव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (SRG), चौ. छिद्दा सिंह यादव कंपाउंड में श्रद्धेय श्री राजन यादव जी की श्रद्धांजलि सभा बड़े ही भावुक वातावरण में आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः हवन से हुई, जिसके पश्चात दोपहर में ब्रह्मभोज का आयोजन हुआ। दोपहर 3 बजे से शुरू हुई श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, समाजसेवी, शिक्षाविद, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे और स्व. राजन यादव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।सभी वक्ताओं ने स्व. राजन यादव जी को एक सादगीपूर्ण, मिलनसार और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में याद किया। उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा गया कि उन्होंने सदैव लोगों के बीच एकता, सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा दिया।श्रद्धांजलि सभा में भाई श्री गजेन्द्र यादव (चेयरमैन, बाल ज्योति पब्लिक स्कूल) व श्री प्रहलाद यादव (एमडी आनंद छिद्दा सिंह यादव हॉस्पिटल) तथा पुत्र श्री सौरभ यादव (भाजपा नेता व प्रदेश महामंत्री, अखिल भारतीय यादव महासभा व राष्ट्रीय व्यापार मंडल) सहित परिवारजन , सम्बंधी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और गणमान्य नागरिकों ने भी परिवार को ढांढस बंधाया।“स्व. राजन यादव जी का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, उनकी सादगी और सेवा भावना सदैव प्रेरणा देती रहेगी।”

अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग व पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर, पूर्व सांसद व विधायक अलवर योगी बालक नाथ भी अपनी राजनीतिक दौरों की वजह से कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे उन्होंने अपनी शोक संवेदना फोन के माध्यम से व्यक्त की
और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री नरेंद्र कश्यप, मंत्री संदीप सिंह, बुलंदशहर सांसद भोला सिंह, विधायक लोनी नंदकिशोर गुर्जर, विधायक धोलाना धर्मेश तोमर, एम एल सी दिनेश गोयल, एम एल सी श्री चंद शर्मा आदि ने भी बिहार चुनाव में व्यस्त होने की वजह से फोन पर शोक संवेदना प्रकट की।     
धार्मिक व आस्था के केंद्र नाथ संप्रदाय से साधु पीर बाबा भयंकरनाथ, बाबा मुकेश नाथ, बाबा रामनाथ जी ने भी स्व राजन यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया ।
इस अवसर पर गणमान्य लोगो मे से सांसद गाजियाबाद अतुल गर्ग, पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद डीपी यादव,पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार वीरू साहनी, विधायक मुरादनगर अजीत पाल त्यागी, विधायक गाजियाबाद संजीव शर्मा, पूर्व विधायक गढ़मुक्तेश्वर कृष्णवीर सिंह सिरोही, पूर्व विधायक मोदीनगर सुदेश शर्मा, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक गाजियाबाद के के शर्मा,पूर्व अध्यक्ष भाजपा गाजियाबाद अमर दत्त शर्मा, पूर्व एसडीएम कँहई सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी विजेंद्र यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा उत्तर प्रदेश सतपाल यादव, पूर्व बार अध्यक्ष व अध्यक्ष पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा एड सतपाल यादव,पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कांग्रेस वीरसिंह चौधरी,वरिष्ठ भाजपा नेता गाजियाबाद योगेश त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश पंडित , एसीपी सुशील यादव,
सपा जिला अध्यक्ष बुलंदशहर प्रेमवीर यादव, रिटायर्ड आईएएस ओमवीर वीरवाल, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सिंह यादव समेत वरिष्ठ पदाधिकारी, केपी सिंह यादव, गिरधारी सिंह यादव, के के यादव, लालजी यादव व समस्त टीम और
राष्ट्रीय व्यापार मंडल की तरफ से राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमान विवेक त्यागी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता व समस्त टीम ने भी आकर के अपनी शोक संवेदना प्रकट की इसके साथ-साथ समाज के हजारों प्रबुद्धजनों ने स्वर्गीय राजन यादव जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की