सिविल डिफेंस गाजियाबाद द्वारा हाइटेक इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग में आयोजित किया गया साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस कार्यक्रम

सिविल डिफेंस गाजियाबाद द्वारा हाइटेक इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग में आयोजित किया गया साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस कार्यक्रम
       GHAZIABAD :- स्थानीय हाइटेक इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एन एच 09 पर नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद द्वारा स्टूडेंट एवं सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के लिए साइबर सिक्योरिटी से संबंधित अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन चीफ वार्डन श्री ललित जायसवाल हाइटेक इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग के अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश गोयल श्री गुलाम नबी सहायक नागरिक सुरक्षा द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन करके किया गया।
        कार्यक्रम में हाईटेक इंस्टिट्यूट के निर्देशक श्री पंकज मिश्रा, एवं श्री विशाल कौशिक व श्री सुनील सहगल उपस्थित रहे।
        कार्यशाला में प्रस्तुति श्री तुषार शर्मा आईटी एवं साइबर स्पेशलिस्ट द्वारा की गई जिसमें साइबर से होने वाले खतरों को ध्यान में रखते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं वॉलिंटियर्स/वार्डनों को केस स्टडी के साथ उच्च स्तर की जानकारी प्रदान की गई तथा बचाव के उपाय भी बताए गए। सरकार द्वारा जारी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल, संचार-साथी पोर्टल सहित अन्य सुविधाओं एवं सेवाओं के बारे में अवगत कराया।
         कार्यशाला में छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया तथा साइबर सिक्योरिटी से संबंधित तकनीकी ज्ञान का एवं जानकारी का आदान-प्रदान किया गया।
           कार्यक्रम नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद एवं हाइटेक इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ से 366 प्रतिभागियों के द्वारा कार्यशाला में प्रतिभा किया गया।
         विशेष कर नागरिक सुरक्षा कोर से चीफ वार्डन श्री ललित जायसवाल, असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर श्री गुलाम नबी, स्टाफ अधिकारी टू चीफ वार्डन (फायर) श्री राजेंद्र कुमार शर्मा, डिवीजनल वार्डन श्री दीपक अग्रवाल श्री सुधीर कुमार डिप्टी डिवीजनल वार्डन श्री संजय गोयल, राजकुमार तोमर, स्टाफ अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, नवनीत चौधरी श्री रमन सक्सेना श्री सुनील कुमार गोयल घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा उमेश बाबू गुप्ता श्री दिव्यांशु सिंगल पोस्ट वार्डन आरक्षित, अनिल सांवरिया आदि बड़ी संख्या में वार्डन उपस्थित रहे।

Comments