गौरव बंसल ने घर के मंदिर में की मां दुर्गा की स्थापना

गौरव बंसल ने घर के मंदिर में की मां दुर्गा की स्थापना
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी निवासी गौरव बंसल और उनकी पत्नी अनुजा बंसल ने अपने घर के मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की। विधि विधान से पूजा अर्चना कर घर के मंदिर में माता रानी की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर गौरव बंसल की माताजी पूनम बंसल व पिता बुद्धप्रकाश बंसल, जो कि बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के हैं, भी शामिल हुईं और मां दुर्गा की स्थापना करवाई। मूर्ति स्थापना के समय मौजूद सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बुद्धप्रकाश बंसल, पूनम बंसल, परी बंसल सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Comments