गाज़ियाबाद में वाल्मीकि जयंती पर सम्मान समारोह, समाजसेवी सिकंदर यादव रहे मुख्य अतिथि

गाज़ियाबाद में वाल्मीकि जयंती पर सम्मान समारोह, समाजसेवी सिकंदर यादव रहे मुख्य अतिथि

गाज़ियाबाद।विजय नगर स्थित वाल्मीकि पार्क में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य पुरस्कार वितरण, सम्मान समारोह एवं समाज गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गाज़ियाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सिकंदर यादव ने शिरकत की। उन्होंने समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे की भावना पर बल दिया।
इस अवसर पर वाल्मीकि जयंती समिति की ओर से श्री सिकंदर यादव को समाज सेवा और सामुदायिक एकता में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में श्री सिकंदर यादव ने कहा कि “महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को ज्ञान, समानता और मानवता का संदेश दिया। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को जीवन में अपनाएं और समाज को एकजुट रखने के लिए आगे आएं। जब समाज शिक्षित और संगठित होगा, तभी सशक्त भारत का निर्माण संभव है।”
उन्होंने आगे कहा कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए युवा वर्ग को शिक्षा, जागरूकता और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सिकंदर यादव के विचारों की सराहना की और कहा कि ऐसे समाजसेवियों से प्रेरणा लेकर समाज में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार होता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्ण ढिकोलिया, राजेश कुमार, प्रवीण गहलोत, रवि एडवोकेट, प्रदीप चौहान, अमी चंद, संजय टांक, ओमप्रकाश पार्षद, और गोपाल शिशोदिया पार्षद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों और समाज सुधार कार्यों पर प्रकाश डाला तथा समाज में एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और सामूहिक फोटो सत्र के साथ हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Comments