महाराजा अग्रसेन जयंती पर वैश्य अग्रवाल सभा, साहिबाबाद द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन — नगर में उमड़ा जनसैलाब
महाराजा अग्रसेन जयंती पर वैश्य अग्रवाल सभा, साहिबाबाद द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन — नगर में उमड़ा जनसैलाब
साहिबाबाद:- महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में वैश्य अग्रवाल सभा, साहिबाबाद द्वारा आज अग्रसेन पार्क, सेक्टर-5, राजेन्द्र नगर, साहिबाबाद से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल छाया रहा।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे हवन एवं वंदना के साथ हुआ, जिसके उपरांत प्रातः 10:00 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन जी की आकर्षक झांकी, सुसज्जित रथ, भक्ति संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक झलकियाँ प्रमुख आकर्षण रहीं। नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, महिला मंडल, युवा वर्ग तथा समाज के वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मार्गभर “जय अग्रसेन, जय वैश्य समाज” के उद्घोष गूंजते रहे।*
*शोभायात्रा के समापन के उपरांत अग्रसेन पार्क, सेक्टर - 5, राजेन्द्र नगर, साहिबाबाद प्रांगण में सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।*
*सभा के अध्यक्ष श्री आनंद गुप्ता ने कहा कि “महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाज सेवा, न्याय और समानता का प्रतीक रहा है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को मार्गदर्शन देती हैं।”*
*महासचिव डॉ. एस. सी. बंसल ने बताया कि “नगरवासियों का उत्साह और सहभागिता यह दर्शाती है कि समाज आज भी अपनी परंपराओं और संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है।”*
*कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री राजकुमार जिंदल, श्री राकेश अग्रवाल, श्री दीपक गुप्ता, श्री भमेश कंसल, श्री देवेंद्र गुप्ता, श्री सतीश अग्रवाल, श्री मनीष गुप्ता, श्री पुनीत गोयल श्री अमित गुप्ता, श्री विनय गुप्ता, श्री राहुल गर्ग, श्री आलोक कुमार तथा अन्य सभी पुरुष एवं महिला पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।*
*वैश्य अग्रवाल सभा, साहिबाबाद स्थानीय सहायक पुलिस आयुक्त कुमारी श्वेता यादव जी, थानाध्यक्ष एवं समस्त पुलिस फोर्स का उनके सहयोग और संरक्षण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। उन सभी श्रद्धालुओं, समाज बंधुओं एवं नगरवासियों का भी हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस ऐतिहासिक शोभायात्रा को सफल बनाने में हर प्रकार से अपना भरपूर सहयोग किया है। डॉ.एस.सी.बंसल, महासचिव.
Comments
Post a Comment