Loni :- जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने बताया कि उनके वार्ड नंबर 13 के निवासियों को दीपावली पर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौग़ात मिलेगी उन्होंने बताया कि जिला पंचायत बंथला नहर से राजेश पायलट महाविद्यालय तक जाने वाली कच्ची सड़क पर सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा व ग्राम पंचायत चिरोड़ी में स्प्रिंग विले पब्लिक स्कूल से राजेश पायलट महाविद्यालय को जोड़ने वाली दूसरी 600 मीटर लंबी कच्ची सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा।
जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने बताया कि ग्राम पंचायत निठोरा, खड़खड़ी, सिरौली, चिरोड़ी, सकलपुरा व मेवला भट्टी में अनेक स्थानों पर सड़कों व नालों का निर्माण कराया जाएगा उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत निठोरा में कंपोजिट विद्यालय से रेलवे लाइन तक नाला बनाया जाएगा, निठोरा में ही सुंदर बैसोया के खेत से आज़ाद बैसोया के यहाँ तक सीसी रोड और नाले का निर्माण कराया जाएगा, बादशाहपुर सिरौली में चिरोड़ी रोड से रतन सिंह बाबूजी के खेत तक मिट्टी खड़ंजा व नेपाल बैसला के मकान से तेजपाल बैसला के मकान तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा, ग्राम पंचायत शकलपुरा में जित्ते कसाना के मकान से प्राइमरी स्कूल तक नाले का निर्माण और जीतराम कसाना के मकान से महेश के मकान तक नाला एवं सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा, नुसरताबाद खड़खड़ी में चौधरी रघुवर सिंह स्टेडियम से रेलवे लाइन तक सीसी रोड व ग्राम पंचायत मेवला भट्टी में प्रेमदत्त बैसला के खेत से सुरेश प्रधान के खेत तक और सुभाष के खेत से अमीलाल के खेत तक जाने वाली कच्ची सड़क पर सीसी रोड बनाई जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने बताया कि ग्राम पंचायत खड़खड़ी में देवेन्द्र के मकान से दिनेश के मकान तक, ग्राम पंचायत निठोरा में संपर्क मार्ग से कर्मवीर बैसोया के खेत तक व निठोरा के नाले से टेकचंद के खेत तक जाने वाली कच्ची सड़क को जिला निधि से स्वीकृत कराकर निर्माण कराया जाएगा।