कुरीतियो से जंग

कुरीतियो से जंग 
Ghaziabad :- यानी मृत्यु भोज से जंग लड़ रहे हैं। हमारे समाज के आदरणीय श्री महेंद्र सिंह पूर्व प्रधान दुभिया अलीगढ़ । श्रीमान जी की माताजी का स्वर्गवास दिनांक 2 /10 /2025 को हो गया है ।
जिसमें उनकी माता जी की तेरहवीं के लिए पड़ोसी एवं गांव के लोग प्रेशर बना रहे थे ।
लेकिन हमारे पूर्व प्रधान जी महेंद्र सिंह जी ने इस कुरीतियो से लड़ते हुए ।
 मृत्यु भोज न करने का फैसला किया।
 इस संदर्भ में पूरे गांव से मीटिंग बुलाई गई उसे मीटिंग में सभी ग्राम वासियों के विचार लिए गए । 
90% लोगों का यह कहना हुआ की मृत्यु भोज नहीं होना चाहिए । इसका प्रस्ताव पूर्ण बहुमत के साथ प्रस्ताव पारित हुआ। आने वाले समय में कभी भी मृत्यु भोज नहीं किया जाएगा । सभी लोगों ने एक मत होकर इस फैसले का निर्णय लिया और होना भी चाहिए । जो हमारे समाज को नई दिशा दे रहे हैं । क्योंकि उनका कहना है ऐसी कुरीतियो से लड़ने के लिए समाज में किसी को तो आगे आना ही पड़ेगा ।
 यह हमारे समाज की बहुत अच्छी पहल है । यदि रिश्तेदारों के प्रेशर में आकर मृत्यु भोज का आयोजन करते हैं ।
तो महान अनर्थ हो जाएगा । हम सभी ग्रामवासी एवं समाज समाजसेवियों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा ।
इसलिए मृत्युभोज न करके शांति पाठ व हवन किया जाना चाहिए ।
सभी ग्राम वासियों ने स्वीकार किया है मृत्यु भोज ( तेरहवीं )पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है मैं आप सभी लोगों से आशा करता हूं । आप सब लोग मिलकर इस कुरीतियो के खिलाफ हमेशा के लिए खड़े रहे ।
आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आप सब लोग का मैं तहे दिल से स्वागत करता हूं ।
 भानु प्रताप सिंह प्रेम नगर कॉलोनी अलीगढ़ ( दुभिया वाले )*

Comments