धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में जेल में बंद विनोद कुंजमोहन व प्रेम चंद्र की जमानत मंजूर
गाजियाबाद। महानगर में हिन्दू रक्षादल द्वारा धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए जाने के बाद जेल भेजे गए विनोद कुंजमोहन व प्रेम चंद्र की जमानत हाई कोर्ट ने मंजूर कर ली है। अधिवक्ता अलीम अल्वी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि बीती 15 जून को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर हिन्दू रक्षा दल के महानगर प्रबल गुप्ता द्वारा विजय नगर में धर्म परिवर्तन के आरोप में पास्टर विनोद कुंजमोहन व प्रेम चंद्र के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया गया था। थाना विजय नगर द्वारा दोनों अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद जनपद न्यायालय गाजियाबाद द्वारा अभियुक्तगणों की जमाना 14 जुलाई को निरस्त कर दी गई थी। अभियुक्तगणों के अधिवक्ता अलीम अलवी ने बताया कि बीती 10 सितंबर को अभियुक्तगणों की जमानत उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा स्वीकार की जा चुकी है। जमानत होने के बाद 9 अक्टूबर को प्रेम चंद्र जेल से रिहा हो चुके है। जबकि विनोद कुंजमोहन बीती 19 सितंबर को ही जिला कारागार डसना से रिहा हो गया था।
Comments
Post a Comment