आंदोलनरत दिल्ली एमसीडी के कर्मचारियों के समर्थन में सीटू के बैनर तले मजदूरों ने जंतर-मंतर नई दिल्ली पर किया जोरदार प्रदर्शन- गंगेश्वर दत्त शर्मा
आंदोलनरत दिल्ली एमसीडी के कर्मचारियों के समर्थन में सीटू के बैनर तले मजदूरों ने जंतर-मंतर नई दिल्ली पर किया जोरदार प्रदर्शन- गंगेश्वर दत्त शर्मा
नई दिल्ली, एमसीडी के विभिन्न विभागों में कार्यरत डेंगू , चिकनगुनिया व मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम में पिछले 30 वर्ष से कार्यरत 5000 हजार एमटीएस (पीएच)/ डीबीसी, सीएफडब्ल्यू कर्मचारी पिछले 01 माह से वेतन बढ़ोतरी सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल कर दिल्ली निगम के मुख्यालय सिविल सेंटर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं आंदोलनरत कर्मचारियों के समर्थन में सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों के कार्यकर्ताओं/मजदूरों ने आज जंतर मंतर नई दिल्ली पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
जंतर मंतर नई दिल्ली पर हुए प्रदर्शन में गौतम बुद्ध नगर से सीटू नेता मुकेश कुमार राघव, राम स्वारथ, रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों सीटू कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन को सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी के नेता कामरेड पीवी अनियन, अनुराग सक्सैना, मदन, ज्ञानेंद्र, मुकेश कुमार राघव सहित विभिन्न यूनियनों के नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि हड़ताल की संपूर्ण जिम्मेदारी निगम शासन प्रशासन की है। केंद्र और प्रदेश सरकार को हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की जज मांगों पर सम्मानजनक शीघ्र समझौता करना चाहिए नहीं तो पूरे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मजदूरों की योजनाएं बड़ा आंदोलन करने को विवश होगी।
कर्मचारियों की मांगों की जानकारी देते हुए सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि पिछले 30 वर्षों में लगातार पूरे साल दिल्ली की जनता की सेवा में तत्पर पर हजारों एमटीएस (पीएच) हेल्थ वॉरियर्स (स्वास्थ्य योद्धाओं) को एक समान ग्रेड पे और वेरिएबल डीए देकर पक्का किया जाए! सभी को मेडिकल लीव व अर्जित अवकाश दिए जाएं! ड्यूटी पर अपनी जान गवाने वाले कर्मचारियों के परिवार के एक सदस्य को करुणामूलक आधार पर नौकरी दी जाए! जोखिम भरे काम को देखते हुए सभी को रिस्क अलाउंस दिया जाए आदि मांगे हैं।
निगम मुख्यालय सिविल सेंटर नई दिल्ली पर कर्मचारियों का धरना रात दिन जारी है।
Comments
Post a Comment