सीटू गौतमबुद्धनगर की ओर से जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व भैया दूज की सभी को दी शुभकामनाएं
सीटू गौतमबुद्धनगर की ओर से जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व भैया दूज की सभी को दी शुभकामनाएं
नोएडा, बहनों से तिलक करा कर उपहार देकर सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने देश- प्रदेश एवं गौतम बुध नगर के नागरिकों व सभी साथियों/मित्रों को दी भैया दूज की हार्दिक बधाई/ शुभकामनाएं!
साथ ही इस अवसर पर उन्होंने कहा की दीपावली के बाद मनाए जाने वाली भैया दूज एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जिसे पूरे देश में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भाई- बहनों के बीच मिठाईयां/ उपहार का आदान-प्रदान किया जाता है! बहनें भाइयों को टीका लगाकर व गोला देकर उनकी रक्षा कुशलता की कामना करती हैं। इस अवसर पर अच्छी किश्म की मिठाइयां व व्यंजन बनाकर खिलाएं जाते हैं। यह पर्व भाई बहनों के बीच गहन रिश्तो को प्रतिबिंबित करता है। यह एक ऐसा त्यौहार है जो भाई और बहनों के प्यार, जुड़ाव और एकजुटता का सम्मान प्रकट करता है।