जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशानुसार जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
गाजियाबाद। शासनादेश के मद्देनज़र माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशानुसार जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
*लोनी तहसील*
श्री दीपक सिंघनवाल ज्वाईंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
*सदर तहसील*
एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस दौरान कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 04 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
*मोदीनगर तहसील*
एसडीएम श्री अजीत सिंह की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 59 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में 161 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 09 शिकायतों का निस्तारण हुआ।