आई.टी.एस डेंटल कॉलेज में विश्व एंडोडोंटिक दिवस मनाया गया

आई.टी.एस डेंटल कॉलेज में विश्व एंडोडोंटिक दिवस मनाया गया

Ghaziabad :- इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एंडोडोंटिक एसोसिएशन द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर, 2025 को विश्व एंडोडोंटिक दिवस के रूप मे घोषित किया है, जो एंडोडोंटिक्स के क्षेत्र के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित होता है। इसी क्रम में आई.टी.एस कॉलेज के कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग ने आई.एफ.ई.ए के अंतर्गत विश्व एंडोडोंटिक दिवस के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
 
इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी एच.ओ.डी सहित दंत चिकित्सकों एवं एम.डी.एस छात्रों ने बड़-चढ़ कर भाग लिया।
 
कार्यक्रम आयोजन डॉ सोनाली तनेजा, डीन-पी.जी स्टडीज, एच.ओ.डी कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एण्ड एंडोडोंटिक्स विभाग के कुशल नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कोलाज मेकिंग, पिंक एंड स्पीक, क्वीज़ प्रतियोगिता, लोगो मेकिंग प्रतियोगिता, मीम्स प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक एवं टैगलाइन मेकिंग आदि प्रतियोगित शामिल थी, जिसमें छात्रों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखा गया। इसके साथ ही छात्रों को इन प्रतियोगिताओं के जरीए दंत चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत कुछ नवीन खीखने का अवसर मिला।
 
इस समारोह में आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर.पी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा तथा संस्थान के निदेशक-प्रधानाचार्य डॉ देवी चरण शेट्टी और डॉ सोनाली तनेजा, डीन-पी.जी स्टडीज ने सभी छात्रों को दंत चिकित्सा में उत्कृष्टता और विशेषज्ञता हासिल करने के लिये प्रोत्साहित किया तथा अंत मे विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरण किये गये।