गाजियाबाद एन.एच.-24 स्थित अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, गाज़ियाबाद के उन्नत भारत अभियान (UBA) के अंतर्गत दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को एकला गाँव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने गाँव के घर-घर जाकर लोगों को इस शिविर के बारे में जानकारी दी। और उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अवधेश गुप्ता, मृदुल जैन, एवं डॉ.राजीव त्यागी रहे।
शिविर में डॉ. अनमोल रतन दंत रोग विशेषज्ञ तथा फोकस ऑप्टिक्स और यशोदा हॉस्पिटल पैथोलॉजिस्ट टीम द्वारा गाँव के सैकड़ों लोगों की निःशुल्क जांच एवं उपचार किया गया।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना और लोगों को प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान करना था।
इस शुभ अवसर पर बड़ी समस्या भी शिक्षाविद मोहित नागर का सानिध्य प्राप्त हुआ।