रक्तदान शिविर में उमड़ी मानवता की मिसालसंजय नगर में जनशक्ति एक आवाज चैरिटेबल ट्रस्ट का आयोजन

रक्तदान शिविर में उमड़ी मानवता की मिसाल
संजय नगर में जनशक्ति एक आवाज चैरिटेबल ट्रस्ट का आयोजन

गाजियाबाद। भगवान परशुराम मंदिर, संजय नगर सेक्टर-23 में जनशक्ति एक आवाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस के पूर्व महासचिव डॉ. संजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान एक महान कार्य है जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि आज भी देश में केवल लगभग 0.8 प्रतिशत लोग ही स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित सुभाष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.के. गौड़, वार्ड पार्षद पप्पू नगर, पार्षद अजय शर्मा, जिला चेयरमैन विनीत शर्मा, ट्रस्ट के संयोजक अवनीश त्यागी, संरक्षक मनोज पंडित, जिला प्रभारी अनिरुद्ध शर्मा, महानगर अध्यक्ष ललित बिष्ट, उपाध्यक्ष विष्णुदत्त दुबे ‘टीटू भाई’, ब्रह्मदत्त दुबे, महिला सभा अध्यक्ष अर्चना चौधरी, युवा अध्यक्ष गौरव शर्मा, शुभम शर्मा, भूषण पंडित, संरक्षक राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी पाराशर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर बबलू सिंह, अशोक ठाकुर, अशोक पंडित आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

संस्थापक हरीश शर्मा ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यों का आयोजन करता रहेगा ताकि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

Comments