आई.टी.एस डेंटल कॉलेज में चौथे एडवांस फेशियल एस्थेटिक्स कोर्स के पहले मॉड्यूल का आयोजन किया गया
Ghaziabad :- आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के पीरियडोनटोलॉजी विभाग द्वारा दिनांक 8,9 एवं 11 अक्टूबर, 2025 को चौथे एडवांस फेशियल एस्थेटिक्स कोर्स के पहले मॉड्यूल का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें निजी दंत चिकित्सक, कॉलेज के पूर्व छात्र, संस्थान के दंत चिकित्सक, एम.डी.एस के विद्यार्थी और कॉलेज के अध्यापक शामिल थे। यह कोर्स डेंटोमैक्स इंटरनेशनल एकेडमी और प्रोफी विश्वविद्यालय, उज्बेकिस्तान के सहयोग से आयोजित किया गया था।
यह कार्यक्रम आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा के सहयोग से आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य मरीजों के बीच चेहरे के सौन्दर्य चिकित्सा के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा चेहरे के सौन्दर्य में वृद्धि की मांग करने वाले रोगियों की प्राथमिक वैकल्पिक लक्ष्यों को प्राप्त करना एवं रोगी को समग्र उपचार प्रदान करना है।
इस पाठ्यक्रम के गेस्ट स्पीकर डॉ आशीष कुमार सिंह, डॉ गौरव तिवारी, डॉ श्वेता गुप्ता थे, तीनों वक्ता फेशियल एस्थेटिक्स चिकित्सक के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय वक्ता भी है। जिन्होंने फेशियल एस्थेटिक्स पर इस तरह की अनेकों कार्यषालायें की है। कार्यक्रम के दौरान डॉ आशीष एवं उनकी टीम ने कॉस्मेटिक डेन्टिस्ट्री के अन्तर्गत चेहरे की सुंदरता को ज्यादा बढ़ाने के लिए विभिन्न विकल्पों के बारे में सभी प्रतिभागियों को समझाया। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को केमिकल पील्स, बोटॉक्स, लेज़र हेयर रिडक्षन, डर्मल फिलर्स और अन्य फेशियल एस्थेटिक्स उपचार को सफलतापूर्वक एकीकृत करने के लिये तैयार करना है।
मॉड्यूल के पहले दिन में प्रतिभागियों को फेशियल एस्थेटिक्स और कॉस्मेटिक की बुनियादी अवधारणाओं तथा प्लेटलेट डिराइव्ड पी.आर.पी का परिचय दिया गया। दूसरे दिन में एनाटॉमी ऑफ स्कैल्प, चेहरे और त्वचा की माइक्रोनीडलिंग और मेसोथेरेपी की अवधारणाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। मॉड्यूल के तीसरे दिन में जी.एफ.सी. प्रोटोकॉल, उन्नत प्लेटलेट डेरिवेटिव्स और एक्सोसोम्स के बारे समझाया गया। तीनों दिन प्रतिभागियों ने मरीजों पर इन नवीनतम उपचारों का हैंड्स-ऑन किया गया। डॉ आशीष ने विद्यार्थियों और अन्य दंत चिकित्सकों के लिये इस तरह के ज्ञानवर्धक मंच के आयोजन के लिये संस्थान को धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ फेशियल एस्थेटिक्स उपचार के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।
Comments
Post a Comment