शामली जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष गुलफाम मीर के नेतृत मे 41 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई:- प्रदीप अरोड़ा

Ghaziabad :- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शामली जिले में जिलाध्यक्ष गुलफाम मीर द्वारा 4 अलग-अलग जगहों पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 41 नए पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल कर मनोनित किया गया। जिसमें अधिकतर पदाधिकारी दूसरे संगठनों से छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में सम्मिलित हुए। पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी के हाथों को मजबूत करने की शपथ ली बैठक मे प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी प्रदीप अरोड़ा , प्रदेश महासचिव एस के झां जी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा प्रदेश अध्यक्ष माननीय पवन वर्मा जी द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंदर जिस तरह से कार्य किया जा रहा है पार्टी का विस्तार निरंतर रूप से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में पहली बार एक दिन में 41 पदाधिकारियों ने शपथ व नियुक्ति ली है। इसका पूरा श्रेय प्रदेशाध्यक्ष माननीय पवन वर्मा जी को जाता है प्रदेश महासचिव एसके झा जी ने अपने संबोधन में बताया लोक जनशक्ति पार्टी पिछले पच्चीस वर्षों से सर्व समाज को एक साथ लेकर चल रही है पार्टी के संस्थापक स्वर्ग श्री रामविलास पासवान के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए वर्तमान समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी शपथबद्ध हैं वो पार्टी को पूर्ण क्षमता के साथ पूरे भारत वर्ष में जन जन तक पहुंचाने में लगे हैं कार्यक्रम में मुख्य रूप से गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष अमित मदान जी व उनकी टीम सम्मिलित रही जिन्होंने शामली जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर जिले में अलग-अलग जगहों पर जन जन से संपर्क कर पार्टी के विचारों से अवगत कराया।