गाजियाबाद :- समय 1.50 बजे रात्रि महालक्ष्मी गार्डन खोरा कॉलोनी पर ग्राम सुदेश पुर पोस्ट सुदेश पुर व थाना चंदौस जनपद अलीगढ़ निवासी श्री मोहम्मद अबरार के वाहन संख्या DL 1LAM 5917 से 3 क्विटल 60 किलो ग्राम पनीर मूल्य रुपए 100800 मात्र जब्त कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अंशुल पांडेय द्वारा नमूना संग्रहित किया गया एवं महालक्ष्मी गार्डन खोरा कॉलोनी पर ग्राम राऊपुर पोस्ट व थाना पिसावा जनपद अलीगढ़ निवासी श्री रमेश चंद के वाहन संख्या यू पी 81एफ टी 6126 से 1 क्विटल 10 किलो ग्राम पनीर मूल्य रुपए 30800 मात्र जब्त कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित सिंह द्वारा नमूना संग्रहित किया गया। अस्वच्छ व अस्वस्थकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ के भंडारण एवं मिलावट के दृष्टिगत उपर्युक्त पनीर के दोनों ही स्टॉकों की कुल 4 कुंतल 70 किलोग्राम मात्रा को श्मशान घाट हिंडन नदी के निकट विनष्ट कराया गया। एक अन्य वाहन संख्या UP81ET4839 से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रेमचंद द्वारा एक नमूना पनीर का जांच हेतु संग्रहित किया गया है।