कोरवा-यूपी ने 300% बढ़ाए गृहकर पर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा

कोरवा-यूपी ने 300% बढ़ाए गृहकर पर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गृहकर में लगभग 300% तक की भारी वृद्धि के विरोध में नागरिकों में व्यापक आक्रोश है। इसी क्रम में कोरवा-यूपी (Confederation of Residents Welfare Association – Uttar Pradesh) की ओर से निर्णय लिया गया है कि जनहित के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश महंत योगी आदित्यनाथ जी को अवगत कराया जाए।

ज्ञात हो कि 300% कर वृद्धि से साधारण करदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों, मध्यवर्गीय परिवारों एवं फ्लैट धारकों पर अचानक एवं अन्यायपूर्ण आर्थिक बोझ पड़ा है। कोरोना एवं मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में यह वृद्धि नागरिकों के हित के खिलाफ मानी जा रही है।

कोरवा-यूपी के 04 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री जी के गाजियाबाद आगमन (26 अक्टूबर 2025) पर उनसे मिलने हेतु जिलाधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से समय मांगा है, ताकि जनता की ओर से प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन और आपत्तियों को सीधे मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।

कोरवा-यूपी का दृढ़ मत है कि —
🔹 गृहकर वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए
🔹 किसी भी कर संशोधन से पूर्व जन-सुनवाई एवं पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित हो
🔹 नागरिकों पर कर बोझ न बढ़ाते हुए बेहतर नगर सेवाएँ प्रदान की जाएँ।

*ईमेल के माध्यम से जिलाधिकारी तथा व्हाट्सएप के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को भेज अनुरोध पत्र।