आई.टी.एस डेंटल कॉलेज में एलुमनाई लेक्चर का आयोजन*
Ghaziabad :- आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद में दिनांक 29 अक्टूबर, 2025 को बी.डी.एस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए कॉलेज की पूर्व छात्रा डॉ नैना तलवार द्वारा एक एलुमनाई लेक्चर प्रस्तुत किया गया जिसका विषय ब्रिजिंग द गैपः फ्रॉम डेंटल स्कूल टू रियल वर्ल्ड प्रैक्टिस था। इस लेक्चर में 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
डॉ नैना ने अपनी बी.डी.एस की पढ़ाई आई.टी.एस डेन्टल कॉलेज, मुरादनगर से पूर्ण की थी। डॉ नैना ने पहले दो वर्षों में कॉलेज और विश्वविद्यालय में फर्स्ट रैंक हासिल की थी। वर्तमान में डॉ नैना एक अनुभवी प्राइवेट प्रैक्टिशनर प्रोस्थोडॉन्टिस्ट है, जिनके पास 14 वर्षों से अधिक का क्लीनिकल अनुभव है, जिसमें कॉम्प्लेक्स फुल माउथ रिहैबिलिटेशन और इम्प्लांट प्रोस्थोडोंटिक्स का उपचार, निदान योजना बनाना शामिल है।
लेक्चर के दौरान डॉ नैना ने अपनी पठाई के सफर के बारे में बताया, लेक्चर का उद्देश्य बी.डी.एस. छात्रों को यह मार्गदर्षन देना था कि वे कैसे स्पेषलिस्ट के रूप में प्राइवेट प्रैक्टिस की दिषा में कदम बढ़ा सकते है। यह लेक्चर न केवल करियर मार्गदर्षन प्रदान करता था, बल्कि छात्रों को प्राइवेट क्लीनिकल प्रैक्टिस में उपलब्ध करियर विकल्पों की जटिलताओं को समझने और उनका सामना करने के लिए प्रेरित और सक्षम भी करता था। खासकर उन छात्रों के लिए यह लेक्चर लाभकारी था जो प्राइवेट क्लीनिकल प्रैक्टिस के महत्ता को समझना चाहते थे।
इसके अलावा, छात्रों को बी.डी.एस के बाद क्लीनिकल प्रैक्टिस को करियर के रूप में अपनाने के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया, विशेषकर यह समझने पर कि कौन-कौन से जॉब्स उपलब्ध है, उनकी पात्रता क्या है चयन प्रक्रिया क्या है, और इसके रास्त में आने वाली चुनौतियां क्या है। इस प्रकार की जानकारी बी.डी.एस पाठ्यक्रम को विभिन्न करियर अवसरों के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने में अत्यधिक सहायक होगी। उन्होंने छात्रों से बातचीत के दौरान उनके सभी प्रश्नों के उत्तर भी दिये, जिससे छात्रों को मार्गदर्शन एवं आत्मविश्वास प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।