आईटीएस गाजियाबाद में एमबीए सत्र (2025 -2027) के प्रतिभागियों हेतु फ्रेशरपार्टी " इनसेप्शन -2025" का आयोजन

आईटीएस गाजियाबाद में एमबीए सत्र (2025 -2027) के प्रतिभागियों हेतु फ्रेशरपार्टी " इनसेप्शन -2025" का आयोजन

Ghaziabad :- आईटीएस ग़ज़िआबाद द्वारा एमबीए (2025 -2027 ) सत्र के नवप्रवेशी छात्रों हेतु फ्रेशरपार्टी "इनसेप्शन -2025 " का आयोजन संस्थान के चाणक्य ऑडिटोरियम में 04/10 /2025
 कोअपराह्न 2 बजे से आयोजित किया गया। फ्रेशर पार्टी का शुभारम्भ आई टी एस - द एजुकेशन ग्रुप के निर्देशक(पी आर)श्री सुरेंद्र सूद, संस्थान के निदेशक डॉ सुनील कुमार पाण्डे, आई टी एस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट गाजियाबाद के निदेशक डॉ अजय कुमार एवं एमबीए चेयरपर्सन डॉ उमा गुलाटी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ। 
 इस अवसर पर श्री सुरेंद्र सूद ने सभी नव प्रवेशी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं सत्र के दौरान नियमित अल्प अवधि में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। डॉ. सुनील कुमार पाण्डे ने नव प्रवेशी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और इस हेतु संभवतः आवश्यक सभी सुविधाएँ मुहैया कराने का आश्वासन दिया साथ ही टीम वर्क और सामूहिक प्रयास पर जोर दिया।

 आई टी एस --द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर पी चड्ढा ने प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास की कामना की तथा आई टी एस - द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित 
 चड्ढा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाए दी।   

कार्य क्रम की शुरूआत गणेश वंदना के साथ की गई तत्पश्चात् सीनियर प्रतिभागियों द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन 
 किया गया तथा अंत में फैशन शो का आयोजन किया गया और विभिन्न स्तर पर मूल्याङ्कन के आधार पर सैयद आविस अब्बास रिज़वी को मिस्टर फ्रेशर एवं वाणी गौतम को मिस फ्रेशर का खिताब क्राउन पहना कर दिया गया।
इसी क्रम में मिस रीतिका को उनके अच्छे प्रदर्शन और उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए टैलेंट ऑफ द डे का सम्मान दिया गया।

 हाई टी के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गयी।सभी छात्र काफी उत्साहित थे एवं एक दूसरे के साथ मिलकर प्रसन्नचित्त थे।

Comments