आई0टी0एस0 फिजियोथेरेपी कालेज एवं फार्मेसी कालेज ने किया दिवाली मेले का आयोजन
Ghaziabad :- आई0टी0एस0 फिजियोथेरेपी कालेज एवं फार्मेसी कॉलेज के छात्रों ने हर वर्ष की भांति रंगारंग दिवाली मेले का आयोजन किया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार दिवाली के महत्व से अवगत कराना, उनमें सामाजिक मूल्यों की समझ विकसित करना तथा आपसी भाईचारे एवं सहयोग की भावना को सदृढ करना था। मेले के माध्यम से छात्रों को अपनी सृजनात्मकता, टीम भावना, उद्यमशीलता और सगठनात्मकता कौशल प्रदर्शित करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। मेले में आई0टी0एस0 फिजियोथेरेपी एवं फार्मेसी के छात्र और शिक्षकगणों ने बडी संख्या में शामिल होकर आयोजन का भरपूर आनंद लिया।
बी0पी0टी0 एवं फार्मेसी के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों एवं पेय पदार्थों के स्टाॅल्स का आयोजन किया। गोलगप्पे, बेकरी उत्पाद, मोमोज जैसे व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए सभी ने मेले की रौनक बढाई। इसके अतिरिक्त ज्वैलरी, सजावट के सामान, क्राॅकरी उपहार सामग्री एवं अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुओं के स्टाॅल भी लगाए गये जिन्हें मेले में आये लोगों ने बहुत आकर्षक पाया और उत्सुकता के साथ खरीदा। मेले में विभिन्न प्रकार के खेलों के स्टाॅल्स भी लगाए गए, जिनसे आगंतुकों को आनंद और मनोरंजन का अवसर प्राप्त हुआ।
सभी विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ सहभागिता की जिससे टीम भावना को बढावा मिला और टीम में प्रभावी ढंग से कार्य करने की सीख भी मिली, विद्यार्थियों के इस सामूहिक प्रयास ने आयोजन में एक सकारात्मक उर्जा का संचार किया और उनके संगठनात्मक कौशल को भी निखारा।
मेले के समापन पर विद्यार्थियों के लिए एक शानदार डी0जे0 पार्टी का भी आयोजन किया गया, जिसने सभी को नृत्य और संगीत के साथ दीवाली के इस उत्सव का भरपूर आनंद उठाने का मौका दिया। आई0टी0एस0-दी एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन श्री आर0पी0 चड्ढा जी की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और बढ गई। उनके प्रेरणादायी शब्दो ने छात्रों का उत्साह और आत्मविश्वास दोगुना कर दिया। सभी विद्याार्थियों ने आई0टी0एस0 दी-एजूकेशन ग्रुप के चेयरमेन डाॅ0 आर0पी0 चडढा जी एवं वाईस चेयरमेन श्री अर्पित चड़ढा जी का इस अमूल्य अवसर के लिए हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया।
यह आयोजन दीवाली की सच्ची भावना को उजागर करता है, जिसने आई0टी0एस0 समुदाय को एकजुट किया और सभी के लिए एक आनंदमय और यादगार अनुभव बना। श्री अर्पित चडढा जी के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के कारण ही आई0टी0एस0 संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास, नवाचार और सांस्कृतिक समृद्वि के प्रति उनका दृष्टिकोण प्रेरणास्त्रोत हैै।