भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविन्द जी से डॉ0 आर0 पी0 चड्ढा एवं श्री अर्पित चड्ढा की शिष्टाचार भेंट
भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविन्द जी से डॉ0 आर0 पी0 चड्ढा एवं श्री अर्पित चड्ढा की शिष्टाचार भेंट
Ghaziabad :-आई0टी0एस0 - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति, माननीय श्री राम नाथ कोविन्द जी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस भेंट का मुख्य उद्देश्य माननीय पूर्व राष्ट्रपति जी को दीपावली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करना था। इस अवसर पर श्री अर्पित चड्ढा ने उन्हें संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों से अवगत कराया एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं उज्जवल भविष्य हेतु उनके मार्गदर्शन की कामना की।
माननीय श्री राम नाथ कोविन्द जी ने आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना की तथा संस्थान को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
यह अवसर आई0टी0एस0 परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा। श्री अर्पित चड्ढा ने बताया कि माननीय श्री राम नाथ कोविन्द जी एक अत्यंत सरल, दूरदर्शी एवं समानता में विश्वास रखने वाले व्यक्तित्व है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को समान दृष्टिकोण से देखते है।
अंत में श्री अर्पित चड्ढा ने इस महत्वपूर्ण भेंट हेतु समय प्रदान करने के लिए माननीय श्री राम नाथ कोविन्द जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।