दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से डॉ0 आर0 पी0 चड्ढा एवं श्री अर्पित चड्ढा की शिष्टाचार भेंट
गायिजाबाद:- दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से डॉ0 आर0 पी0 चड्ढा एवं श्री अर्पित चड्ढा की शिष्टाचार भेंट।
आई0टी0एस0 - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा ने दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की।
इस भेंट का प्रमुख उद्देश्य आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप द्वारा दिनांक 14 से 16 नवंबर, 2025 तक आयोजित होने जा रही 32वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजिस्ट्स (आई0ए0ओ0एम0पी0) के लिए माननीय मुख्यमंत्री को आमंत्रित करना था।
श्री अर्पित चड्ढा ने इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी को संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं उज्जवल भविष्य के लिए उनके मार्गदर्शन की कामना की।
माननीय श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने शिक्षा के क्षेत्र में आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की और संस्थान को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
यह अवसर आई0टी0एस0 परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा। श्री अर्पित चड्ढा ने बताया कि माननीय श्रीमती रेखा गुप्ता जी एक अत्यंत सरल, दूरदर्षी एवं समानता में विश्वास रखने वाली व्यक्तित्व है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को समान दृष्टिकोण से देखते है।
अंत में श्री अर्पित चड्ढा ने इस महत्वपूर्ण भेंट के लिए अपना समय प्रदान करने हेतु माननीय श्रीमती रेखा गुप्ता जी का हार्दिक आभार प्रकट किया।
Comments
Post a Comment