आई0 टी0 एस मोहननगर के बी0 बी0 ए0 एवं बी0 सी0 ए0 प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं के लिए रंगारंगकार्यक्रम "मोरक्को-द टैलेंट उत्सव" का भव्य आयोजन

आई0 टी0 एस मोहननगर के बी0 बी0 ए0 एवं बी0 सी0 ए0 प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं के लिए रंगारंगकार्यक्रम "मोरक्को-द टैलेंट उत्सव" का भव्य आयोजन
गाजियाबाद, आई0 टी0 एस मोहननगर संस्थान के यू0 जी0 कैंपस में बी0 बी0 ए0 एवं बी0 सी0 ए0 प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए मोरक्को-द टैलेंट उत्सव 2025 का आयोजन किया गया I इस समारोह का आयोजन संस्थान के चाणक्य प्रेक्षागृह में किया गया I इस एक दिवसीय कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे सिंगिंग, डांस, एक्टिंग, फैशन शो आदि को रखा गया था I कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव आगंतुक विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार करना था I
इस एक दिवसीय मोरक्को-द टैलेंट उत्सव 2025 का औपचारिक रूप से उद्घाटन आई0 टी0 एस –द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ0 आर0 पी0 चड्ढा, आई०टी०एस - द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा, यू0 जी0 कैंपस की प्रधानाचार्या डॉ0 नैन्सी शर्मा, सुश्री दृष्टि शर्मा (ग्लोबल मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट एंड इंटरप्रेन्योर, एक्स मॉडल एंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर, फाउंडर- डी0 एस0 प्रोडक्शन), सुश्री ऐश्वर्या भूटानी (एक्स गूगलर, मॉडल एंड इंटरप्रेन्योर, फाउंडर- रया एंड कंपनी),परास्नातक परिसर एवं आई0 टी0 के निदेशक प्रो0 (डॉ0) सुनील कुमार पांडेय, पी0 जी0 डी0 एम्0 पाठ्यक्रम के निर्देशक डॉ0 अजय कुमार, बी०बी०ए पाठ्यक्रम के चेयरपर्सन प्रो0 आदिल खान एवं बी०सी०ए पाठ्यक्रम की चैरपरसन डॉ0 विदुषी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वल्लित कर किया। कार्यक्रम में जज के रूप मे उपस्थित सुश्री दृष्टि शर्मा (ग्लोबल मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट एंड इंटरप्रेन्योर, एक्स मॉडल एंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर, फाउंडर- डी0 एस0 प्रोडक्शन) एवं सुश्री ऐश्वर्या भूटानी (एक्स गूगलर, मॉडल एंड इंटरप्रेन्योर, फाउंडर- रया एंड कंपनी) को संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया !
इस अवसर पर आई०टी०एस - द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने अपने सन्देश में सभी नव आगंतुक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी देश के विकास मे अमूल्य योगदान दे सकते हैं और वो तभी संभव होगा जब आप अपने ऊपर भरोसा रख कर निरंतर प्रयास के द्वारा अपनी क्षमताओं को बढ़ाते रहें। है। इसी क्रम में, यू.जी. कैंपस की प्रधानाचार्या डॉ. नैन्सी शर्मा ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। डॉ. शर्मा ने कहा कि आई.टी.एस सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अवसर प्रदान करता रहा है और ऐसे आयोजन छात्रों में सृजनात्मकता एवं नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी क्षमताओं को पहचानकर, सकारात्मक दृष्टिकोण और समर्पण के साथ आगे बढ़ें तथा संस्थान का नाम गौरवान्वित करें। 
इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में बी0 बी0 ए0 सत्र 2025-28 से कार्तिकेय को मिस्टर फ्रेशर एवं अंशिका को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया I इसी श्रंखला में उत्तम तथा इशिका फ्रेश फेस ऑफ़ बी0 बी० ए0 सत्र 2025-28 रहे I मयंक मिस्टर टैलेंटेड एवं नंदिनी मिस टैलेंटेड रहे तथा बॉयज केटेगरी में विविद शर्मा को बेस्ट ऑउटफिट ऑफ़ द डे एवं वंशिका सिंह को गर्ल्स केटेगरी मे बेस्ट ऑउटफिट ऑफ़ द डे चुना गया I
वहीँ दूसरी और बी0 सी0 ए0 सत्र 2025-28 से आर्यन चौहान को मिस्टर फ्रेशर एवं संस्कृति को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया I इसी श्रंखला में गर्व चौहान तथा आयाति सर्वण फ्रैश फेस ऑफ़ बी0 सी0 ए0 सत्र 2025-28 रहे I अमन कौशिक मिस्टर टैलेंटेड एवं पूर्वी मिस टैलेंटेड रहे तथा बॉयज केटेगरी में आदित्य वर्मा को बेस्ट ऑउटफिट ऑफ़ द डे एवं अंशिका को गर्ल्स केटेगरी मे बेस्ट ऑउटफिट ऑफ़ द डे चुना गया I
प्रत्येक वर्ष छात्र-छात्राओं को अपनी संस्कृति तथा पद्धति से अवगत कराने हेतु आई0 टी0 एस0 इस स्वागत समारोह का आयोजन करता रहा है इस अवसर पर बी0 बी0 ए0 एवं बी0 सी0 ए0 प्रथम वर्ष के लगभग 1000 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया I कार्यक्रम के समापन पर आई. टी. एस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा , आई. टी. एस यू. जी. कैंपस की प्रिंसिपल डॉ. नैन्सी शर्मा, बी बी ए संकाय के चेयरपर्सन आदिल खान, बी सी ए संकाय की चेयरपर्सन डॉ0 विदुषी सिंह, कैंपस के सभी अध्यापकगण, प्रतिभागी एवं छात्र मौजूद रहे I