राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज, गाज़ियाबाद की B.Sc (H.Sci) की छात्रा जीनत चौधरी ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज और परिवार का नाम गौरवान्वित किया
राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज, गाज़ियाबाद की B.Sc (H.Sci) की छात्रा जीनत चौधरी ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज और परिवार का नाम गौरवान्वित किया।
इसी के साथ महाविद्यालय की पांच अन्य छात्राएं जो की विभिन्न कोर्सेज में नामांकित है : कोमल दुबे ( B.com. hons) , कशिश चौधरी Anshika tiwari ( m.com ) , saras sharma msc. ( Chemistry) , anjali m sc. ( Chemistry), Aanchal m.ed. ने विश्वविद्यालय स्तर पर द्वितीय , तृतीय पोजीशन अपना परचम लहराया है । महाविद्यालय अपनी छात्रों की उपलब्धि पर अत्यंत गौरव अनुभव करता है।
आज मेरठ में आयोजित विश्वविद्यालय के 37वें दीक्षांत समारोह में, उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।
इस वर्ष कुल 7 छात्राओं ने विश्वविद्यालय में विभिन्न स्थान प्राप्त किए, जो कॉलेज की शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्राओं की प्रतिभा का प्रमाण है।*
कॉलेज प्रबंधन और प्राचार्या डॉ नीतू चावला ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “यह उपलब्धि पूरे कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है और हम शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।