प्रांतीय संस्कृति प्रतियोगिता कार्यक्रम

Ghaziabad :- अखिल भारतीय विद्या भारतीय शिक्षा संस्थान संबद्ध सरस्वति शिशु मंदिर, साहिबाबाद विद्यालय में प्रांतीय संस्कृति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जिलों के 24 विद्यालयों से 173 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर रविकांत ( हेड , साइबर क्राइम) कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया तथा इस अवसर पर मेरठ प्रांत के प्रदेश निरीक्षक श्रीमान विशोक कुमार जी एवं श्रीमान मदन पाल जी ने , शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमान शिव कुमार जी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमान कैलाश राघव जी, उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम गुप्ता, प्रबंधक श्रीमान केशव गुप्ता जी आए हुये सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में संस्कृति प्रश्नमंच, अन्ताक्षरी ,कला , लोक नृत्य, मूर्ति कला , कथाकथन , गीत, एवं आचार्य पत्र वाचन आदि प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं तथा आचार्यों ने भाग लिया तथा सभी प्रतियोगिता के विभाग प्रमुख तथा प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे। सभी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं आचार्यों को मेडल दिये गए तथा शेष सभी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेरठ प्रांत के प्रदेश निरीक्षक श्रीमान मदन पाल जी ने आये हुये सभी अतिथियों को आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमान कैलाश राघव जी ने आए हुए सभी अतिथियों , विद्यालयों से प्रधानाचार्य, आचार्य तथा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments