आज विद्यालय के सभी बच्चों को तिलक लगाकर पुष्प वर्षा करके उनका वन्दन किया


Ghaziabad :- भारत विकास परिषद साहिबाबाद शाखा द्वारा प्राथमिक विद्यालय श्याम पार्क में बहुत ही सुंदर तरीके से कन्या पूजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों को तिलक लगाकर पुष्प वर्षा करके उनका वन्दन किया गया।
 उसके बाद सभी को हलवा चने , सेब का प्रसाद वितरित किया गया और कॉपी, पेंसिल शॉपरनर रबड् आदि के द्वारा भी उनका सम्मान किया गया। जैसे कि हमारे उत्तर प्रदेश के सम्मानित मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी की महिलाओं को सुरक्षा सम्मान और स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए योजनाएं शुरू की गई हैं वहीं भारत विकास परिषद साहिबाबाद शाखा द्वारा बच्चियों को शिक्षित करने के लिए कई पहल की जाती हैं। इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष आदरणीय हरीश गर्ग महिला संयोजिका शोभा गुप्ता ,अंजू गुप्ता ,शिल्पा जैन अर्पिता मित्तल ,नेहा गोयल सन्नी अग्रवाल, गीता शर्मा , एकता जैन,और केके शर्मा जी आदि कई सदस्यों की उपस्थिति रही।