राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज और भागीरथ इंस्टीट्यूट के बीच एम.ओ.यू.
Ghaziabad :- राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज और भागीरथ इंस्टीट्यूट के बीच शैक्षणिक सहयोग को और सशक्त बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर भागीरथ इंस्टीट्यूट की ओर से श्री अमिताभ शुक्ला तथा कॉलेज की ओर से डा. नीतू चावला, प्राचार्य ने MoU पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन की सदस्या श्रीमती पवन आनंद और भागीरथ इंस्टीट्यूट से श्री तिवारी की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक संसाधनों का आदान-प्रदान, शोध एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन, तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के विकास हेतु संयुक्त गतिविधियों के संचालन का मार्ग प्रशस्त करेगा।
हस्ताक्षरकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी और शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
Comments
Post a Comment