गुरुर्ब्रह्मागुरुर्विष्णुःगुरुर्देवो महेश्वरःगुरुः साक्षात् परं ब्रह्मतस्मै श्री गुरवे नमः

Ghaziabad :- जैसा कि आप सभी को ज्ञात है, 5 सितम्बर को पूरे भारतवर्ष में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। साक्षरता केंद्र में भी आज शिक्षक दिवस पर एक सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंच की अध्यक्षा श्रीमती वर्षा गोयल के छात्र-छात्राओं को संबोधन से हुई। उन्होंने सभी को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद श्रीमती शालिनी गुप्ता ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग बच्चों के साथ साझा किए, जो उन्हें एक बेहतर इंसान बनने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे जीवन को संवारने में एक शिक्षक का कितना बड़ा योगदान होता है।

श्रीमती भावना सिंह द्वारा तैयार की गई सरस्वती वंदना पर बच्चों ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।कक्षा नर्सरी और केजी के छात्रों ने शिक्षिकाओं के सम्मान में गीत और कविताएं प्रस्तुत कीं।

शिक्षिकाओं ने भी शिक्षक दिवस पर आधारित एक बहुत ही सुंदर गीत गाया।
अध्यक्षा श्रीमती वर्षा गोयल ने सभी शिक्षिकाओं के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती वर्षा गोयल, श्रीमती पूजा गुलाटी, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती संध्या शर्मा, श्रीमती सुमन गुप्ता, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती मिताली गोयल, श्रीमती अनीता अग्रवाल, श्रीमती कौशल सिंघल, श्रीमती शिबानी मित्रा, श्रीमती एकता रुस्तगी, श्रीमती शालिनी गुप्ता, श्रीमती नूपुर बैनर्जी, श्रीमती मौतुशी बासु, श्रीमती स्मिता गुप्ता, श्रीमती शिल्पी माथुर तथा अन्य सभी शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

अंत में, मंच की ओर से सभी शिक्षिकाओं को सम्मानस्वरूप उपहार भेंट किए गए।
दिव्य दृष्टि विज़न संस्था द्वारा भी साक्षरता केंद्र की सभी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

सभी के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। साथ ही पूजा शर्मा तथा प्रीत जी द्वारा छात्र-छात्राओं को जलजीरा और मफिन्स भी वितरित किए गए।

धन्यवाद।

Comments