-परिवर्तन ही सृष्टि का नियम हे-रश्मि चौधरी
गाजियाबाद। शहर के बीचों बीच राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में आरडब्लूए चुनावों की सरगर्मी तेज हो रही है। चुनाव में खड़े सभी 30 प्रत्याशी सोसायटी में डोर टू डोर जाकर निवासियों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इस चुनाव प्रचार में सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी 75 वर्षीय सुशील विग भी पूरा समय दे रही हैं और परिवर्तन दल के साथ मिलकर वोट मांग रही हैं।परिवर्तन दल के सभी प्रत्याशी इस चुनाव में एकजुट होकर सोसायटी को विकास की राह पर ले जाने और पारदर्शिता के विजन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। परिवर्तन दल ने अपना घोषणा पत्र भी जारी किया है। जिसमें लिफ्टों का कार्य पारदर्शिता के साथ, बिल्डिंगों के बाहरी हिस्सों की मरम्मत, सोसायटी में घूमने वाले आवारा कुत्तों से नियमानुसार छुटकारा, सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ, सोसायटी के कर्मचारियों का वेतन सीधे उनके खाते में, सोसायटी के बच्चों के लिए निशुल्क स्विमिंग पूल, सोसायटी के लोगों की बिल्डर के पास जमा आईएफएमएस धनराशि को न्यायालय के माध्यम से वापास लाने, प्रत्येक टावर से दो-दो प्रतिनिधि लेकर उनसे सुझाव लेने की घोषणा की गई है। सोसायटी की ही रहने वाली अनुजा बंसल ने बताया कि परिवर्तन दल में डॉक्टर, आईटी प्रोफेशनल, बिल्डर, एडवोकेट,समाजसेवी और तीन बार आरडब्लूए की अध्यक्ष रह चुके निवासी शामिल हैं। जो सोसायटी की मूलभूत जरूरतों के लिए पिछले काफी समय से आवाज़ उठा रहे हैं। प्रत्याक्षी रश्मि चौधरी ने कहा कि परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है ,अब समय आ गया है कि सोसायटी के निवासियों को विकास की राह चुननी चाहिए। सोसायटी में पिछले काफी समय से हो रही मनमानी से निजात पाने का यह सही मौका है। लोगों को अपनी वोट की चोट से अच्छे लोगों को मौका देना चाहिए।